एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: पिंक बॉल टेस्ट में बदला पिच का बर्ताव, पहले दिन स्पिनर्स को इसलिए मिली मदद

IND Vs ENG: पिंक बॉल टेस्ट में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने के कयास लगाए जा रहे थे. कप्तान कोहली का भी मानना था कि पिंक बॉल टेस्ट में स्पिनर्स ज्यादा कारगर साबित होंगे. लेकिन पिच का बर्ताव बिल्कुल उलट रहा और पहले दिन गिरे 13 में से 11 विकेट स्पिनर्स के नाम रहे.

IND Vs ENG: इंडिया और इंग्लैंड के बीच बुधवार से डे नाइट टेस्ट का आगाज हुआ है. ऐसा माना जा रहा था कि पिंक बॉल टेस्ट में तेज गेंदबाजों का दबदबा रहेगा. लेकिन करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से बने नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पहले दिन ही अलग तरह से बर्ताव करती हुई दिखाई दी. पिंक बॉल टेस्ट के पहले दिन स्पिनर्स का बोलबाला देखने को मिला.

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हुए डे-नाइट टेस्ट मैच से पहले अभी तक 15 डे-नाइट टेस्ट मैच खेल गए थे, जिसमें तेज गेंदबाजों ने 354 विकेट चटकाए, जबकि स्पिनरों ने केवल 115 विकेट लिए थे. लेकिन बुधवार को भारतीय तेज गेंदबाजों ने केवल 11 ओवर डाले और उन्हें केवल एक ही विकेट मिला जबकि स्पिनरों ने नौ विकेट झटके. इंग्लैंड के स्पिनर को भी 10 ओवर में दो विकेट मिले हैं जबकि तेज गेंदबाजों को 23 ओवर में सिर्फ एक विकेट हासिल हुआ.

लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल (6/38) और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (3/26) ने मिलकर पहले दिन नौ विकेट लिए. भारतीय स्पिनरों के आगे इंग्लैंड की टीम इतनी बेबश नजर आई कि उन्होंने अगले आठ विकेट 38 रन के अंदर ही गंवा दिए. इंग्लैंड के स्पिनर लीच 10 ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट ले चुके हैं.

घास हटाने से बदला पिच का बर्ताव

मैच शुरू होने से पहले तक टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का भी मानना था कि इस पिच पर पिंक बॉल के साथ शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. लेकिन पहले दिन के खेल में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला.

बता दें कि पिंक बॉल टेस्ट की पिच में सामान्य रूप से घास कवर की कुछ मात्रा होती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि गेंद जल्दी से चमक न खोए. लेकिन इस मैच से पहले, विकेट से घास को हटा दिया गया था.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, मजबूत स्थिति में टीम इंडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुने ODI के बेस्ट 11 एक्टिव क्रिकेटर, रोहित-विराट को दी जगह, बड़े-बड़े धुरंधरों को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुने ODI के बेस्ट 11 एक्टिव क्रिकेटर, रोहित-विराट को दी जगह
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
ईशान किशन तीसरे टी20 मैच से बाहर, वैभव नहीं ये खिलाड़ी लेगा जगह!
ईशान किशन तीसरे टी20 मैच से बाहर, वैभव नहीं ये खिलाड़ी लेगा जगह!
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget