एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: पहले टेस्ट में केएल राहुल का खेलना तय, पुजारा या रहाणे को गंवानी पड़ सकती है जगह

IND Vs ENG: केएल राहुल को प्रैक्टिस मैच में शानदार शतक का इनाम मिल सकती है. इंग्लैंड दौरे पर बतौर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में एक नई शुरुआत करते हुए नज़र आएंगे.

IND Vs ENG: काउंटी सिलेक्ट इलेवन के खिलाफ खेले जा रहे प्रैक्टिस मैच में केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा है. राहुल ने इस पारी की बदौलत पहले टेस्ट की प्लेइंग 11 का हिस्सा बनने के लिए मजबूत दावा ठोंका है. केएल राहुल के मिडिल ऑर्डर में शतक जड़ने से हालांकि चेतेश्वर पुजारा और अंजिक्य रहाणे की मुश्किल बढ़ सकती है.

काउंटी इलेवन के खिलाफ मैच में केएल राहुल विकेटकीपर बल्लेबाजी की भूमिका निभा रहे हैं. राहुल जब बल्लेबाजी करने आए तो इंडिया ने 67 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे. राहुल ने यहीं से मोर्चा संभाला और 50 गेंद में 101 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया. 

इस पारी के बाद केएल राहुल का पहले टेस्ट में खेलना लगभग तय है. केएल राहुल को इंग्लैंड दौरे के लिए मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज के रूप में चुना गया है. शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद भी टीम मैनेजमेंट ने साफ कर दिया था राहुल से ओपन नहीं करवाया जाएगा.

पुजारा पर खड़े हों रहे हैं सवाल

राहुल के प्लेइंग 11 का हिस्सा बनने पर चेतेश्वर पुजारा या अंजिक्य रहाणे में से किसी एक को अपनी जगह गंवानी पड़ सकती है. ये दोनों खिलाड़ी फिलहाल आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं. चेतेश्वर पुजारा पिछले तीन साल से टेस्ट क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाए हैं. इतना ही नहीं स्लो बल्लेबाजी करने की वजह से टीम में पुजारा की जगह सवालों के घेरे में है.

अंजिक्य रहाणे का प्रदर्शन भी पिछले कुछ सालों में खास नहीं रहा है. रहाणे हालांकि ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर शतक लगाने में कामयाब हुए थे. विदेशी दौरों पर रहाणे के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए शायद टीम मैनेजमेंट उन्हें एक और मौका दे सकता है. 

राहुल के खेलने की स्थिति में विराट कोहली नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं. 2019 के बाद केएल राहुल टेस्ट टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं. लेकिन इस बार राहुल ओपनर नहीं बल्कि मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे.

Tokyo Olympics 2020: मनिका बत्रा से है भारत को मेडल की उम्मीद, 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में रच चुकी हैं इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
Watch: कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget