एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने करवाई इंडिया की मैच में वापसी, श्रीनाथ-सचिन का खास रिकॉर्ड भी तोड़ा

IND Vs ENG 1st Test: जसप्रीत बुमराह भारत में अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं. बुमराह को डेब्यू करने के बाद इंडिया में पहला टेस्ट खेलने के लिए तीन साल का लंबा इंतजार करना पड़ा. पहले दिन बुमराह ने ना सिर्फ दो विकेट हासिल किए बल्कि एक बेहद ही खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

IND Vs ENG 1st Test Match: इंडिया और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट का पहला दिन मेहमान टीम के नाम रहा. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. कप्तान रूट ने अपने 100वें टेस्ट में नाबाद 128 रन की पारी खेलकर इस फैसले को सही साबित करने का काम किया. लेकिन दिन के खेल के आखिरी ओवर में जसप्रीत बुमराह ने 87 के स्कोर पर खेल रहे सिब्ले का अहम विकेट लेकर टीम इंडिया को मैच में वापस लाने की पूरी कोशिश की.

इंग्लैंड ने पहले दिन के खेल का अंत होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाए हैं. बुमराह को छोड़कर कोई भी भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान करता हुआ दिखाई नहीं दिया. बुमराह ने 18.3 ओवर बॉलिंग करते हुए 40 रन देकर सिब्ले और लॉरेंस के विकेट हासिल किए.

सचिन-श्रीनाथ का रिकॉर्ड तोड़ा

टीम इंडिया के नंबर वन गेंदबाज बन चुके जसप्रीत बुमराह भारतीय धरती पर अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं और वह इसे खास बनाने में कोई कसर नहीं रहने देना चाहते. बुमराह को इंडिया में पहला टेस्ट खेलने के लिए 17 मैच का लंबा इंतजार करना पड़ा है. इससे पहले किसी भी भारतीय खिलाड़ी को अपनी जमीन पर खेलने के लिए इतना लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा था.

जसप्रीत बुमराह इसके साथ ही श्रीनाथ और सचिन तेंदुलकर को भी पछाड़ने में कामयाब हो गए हैं. श्रीनाथ ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद विदेशी धरती पर 12 टेस्ट खेले थे और फिर उन्हें इंडिया में अपना पहला टेस्ट खेलने का मौका मिला था. आरपी सिंह को भी इंडिया में खेलने के लिए 11 टेस्ट का इंतजार करना पड़ा. सचिन और नेहरा ने 10-10 मैच विदेशी धरती पर खेलने के बाद इंडिया में डेब्यू किया.

तीन साल के छोटे से वक्त में ही जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज बनकर उभरे हैं. बुमराह ने 17 टेस्ट में 21.59 के औसत के 79 विकेट चटकाए हैं. इतना ही नहीं बुमराह पांच मौकों पर एक पारी में पांच विकेट हासिल कर चुके हैं.

IND Vs ENG: पंत ने विकेट के पीछे से दी अश्विन को सलाह, सोशल मीडिया पर छाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए एक मैच में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन? टॉप-5 की लिस्ट कर देगी हैरान
टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए एक मैच में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन? टॉप-5 की लिस्ट कर देगी हैरान
एक दिन में 2 हार, 'ब्लैक डे' से कम नहीं रहा संडे, पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर आयरलैंड से हारी टीम इंडिया
एक दिन में 2 हार, 'ब्लैक डे' से कम नहीं रहा संडे, पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर आयरलैंड से हारी टीम इंडिया
शर्मनाक! आयरलैंड से सीरीज हारा भारत, दूसरे टी20 में 1 रन से हारी टीम इंडिया; 155 नहीं हुए चेज
शर्मनाक! आयरलैंड से सीरीज हारा भारत, दूसरे टी20 में 1 रन से हारी टीम इंडिया; 155 नहीं हुए चेज
INDW vs AUSW: भारत टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, फिर अधूरा रह गया चैंपियन बनने का सपना; ऑस्ट्रेलिया ने हराया
भारत टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, फिर अधूरा रह गया चैंपियन बनने का सपना; ऑस्ट्रेलिया ने हराया

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:सिया ने अकेले मारा केतन को?
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:जन्मदिन के बहाने ले गई मौत के मुंह में, देखें क्राइम सीन की इनसाइड स्टोरी!
Ketan Agarwal Murder Case | Siya Goyal | Pune: मंगेतर की हत्या का खौफनाक सच!
Ketan Agarwal Murder Case | Abp Report: पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के घर से मिले अहम सुराग!
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal: मंदिर का पैसा और 'चोरी' का खेल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुश्किल दौर से गुजर रहा रूस', राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान, जानें क्यों कहा ऐसा
'मुश्किल दौर से गुजर रहा रूस', राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान, जानें क्यों कहा ऐसा
उद्धव ठाकरे का निशाना, 'BJP मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा देती थी, अब समझ आया क्यों...'
उद्धव ठाकरे का निशाना, 'BJP मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा देती थी, अब समझ आया क्यों...'
Sunday BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' 63 करोड़ के हुई पार, 'कॉकटेल 2' कर रही धांसू कमाई, जानें संडे कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' 63 करोड़ के हुई पार, 'कॉकटेल 2' कर रही धांसू कमाई, जानें संडे कलेक्शन
एक दिन में 2 हार, 'ब्लैक डे' से कम नहीं रहा संडे, पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर आयरलैंड से हारी टीम इंडिया
एक दिन में 2 हार, 'ब्लैक डे' से कम नहीं रहा संडे, पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर आयरलैंड से हारी टीम इंडिया
France Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
बीजेपी कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी के बाद हुमायूं कबीर पर कार्रवाई, पश्चिम बंगाल पुलिस ने किया अरेस्ट
हुमायूं कबीर को पुलिस ने किया अरेस्ट, BJP कार्यकर्ताओं को जान से मारने की दी थी धमकी
Dead Body Sweating: क्या गर्मी में लाश को भी आ सकता है पसीना, जानें क्या कहता है विज्ञान?
क्या गर्मी में लाश को भी आ सकता है पसीना, जानें क्या कहता है विज्ञान?
UP Home Guard Result 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम 
यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम 
Embed widget