एक्सप्लोरर

IND vs ENG: अगर बुमराह को मिला रेस्ट और राहुल-जडेजा नहीं हुए फिट, तो तीसरे टेस्ट में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

IND vs ENG 3rd Test: BCCI ने बाकी तीन टेस्ट के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. रवींद्र जडेजा और केएल राहुल की टीम में वापसी हुई है. हालांकि, अभी तक दोनों मैच फिट घोषित नहीं हुए हैं.

India Playing 11 3rd Test: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ बाकी तीन टेस्ट के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. विराट कोहली बाकी तीन टेस्ट से भी बाहर हैं. वह निजी कारणों के चलते इस सीरीज में नहीं खेले. हालांकि, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है. इसके अलावा श्रेयस अय्यर पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. इससे पहले खबर आई थी कि बुमराह को तीसरे टेस्ट में आराम दिया जाएगा. वहीं राहुल और जडेजा अभी तक मैच फिट घोषित नहीं हुए हैं. ऐसे में अगर यह तीनों खिलाड़ी तीसरा टेस्ट नहीं खेलते हैं तो भारत की प्लेइंग इलेवन ऐसी हो सकती है. 

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी, 2024 से राजकोट में खेला जाएगा, जबकि चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी, 2024 से रांची में और सीरीज का पांचवां व अंतिम टेस्ट मैच 07 मार्च, 2024 से धर्मशाला में खेला जाएगा. इससे पहले हैदराबाद में खेला गया पहला टेस्ट इंग्लैंड ने 28 रनों से जीता था. वहीं विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने 28 रनों से जीत दर्ज की थी. 

सरफराज खान का डेब्यू कंफर्म! 

अगर केएल राहुल तीसरे टेस्ट से पहले पूरी तरह फिट नहीं हो पाते हैं तो फिर सरफराज खान का डेब्यू कंफर्म हो जाएगा. ऐसी स्थिति में रजत पाटीदार चार नंबर पर और सरफराज पांच नंबर पर खेल सकते हैं. वहीं टॉप तीन में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल का खेलना तय है. 

इसके बाद छह नंबर पर अक्षर पटेल और सात नंबर पर विकेटकीपर केएस भरत खेल सकते हैं. वहीं गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव का खेलना तय है. 

बुमराह-राहुल और जडेजा के न होने पर भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, केएस भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और मुकेश कुमार. 

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट के लिए भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और आकाश दीप. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक सीरीज में बिना आउट हुए सबसे ज्यादा रन, जो रूट ने बनाया गजब का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'; भारत के खिलाफ रचा इतिहास
एक सीरीज में बिना आउट हुए सबसे ज्यादा रन, जो रूट ने बनाया गजब का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
लॉर्ड्स वनडे में बेन डकेट की ऐतिहासिक पारी, इंग्लैंड ने भारत को दिया 388 रनों का लक्ष्य, कौन जीतेगा सीरीज?
लॉर्ड्स में बेन डकेट की ऐतिहासिक पारी, इंग्लैंड ने भारत को दिया 388 का लक्ष्य, कौन जीतेगा सीरीज?

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget