एक्सप्लोरर

IND vs ENG First Test: हेडिंग्ले टेस्ट में भारतीय टीम ने बनाया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, हर जगह हो रही आलोचना, जानिए

 भारत और इंग्लैंड के बीच  हेडिंग्ले में खेले जा रह पहले टेस्ट मैच में भारतीय फील्डरों ने कैच छोड़ने का शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया है. भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ महज 6 रन की लीड मिली है.

IND vs ENG First Test :  भारत और इंग्लैंड के बीच  हेडिंग्ले के मैदान पर खेले जा रह पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने जिस तरह से फील्डिंग में गलतियां की, उसने जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी पर पानी फेर दिया है. इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान भारतीय फील्डरों ने कैच छोड़ने का शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया. इस वजह से भारत को इंग्लैंड के खिलाफ महज 6 रन की मामूली बढ़त से ही संतोष करना पड़ा, जबकि वह इससे कहीं ज्यादा की लीड ले सकता था.

जसप्रीत बुमराह ने 24.4 ओवर में 83 रन देकर पांच विकेट झटके और इंग्लैंड की टीम को 465 रन पर ऑलआउट कर दिया, लेकिन उनकी गेंदबाजी के दौरान भारतीय फील्डरों ने 4 अहम कैच छोड़ दिए. इनमें से तीन कैच यशस्वी जायसवाल और एक रवींद्र जडेजा ने छोड़ा. इसके अलावा ऋषभ पंत और शार्दुल ठाकुर को भी कैच छोड़ते देखा गया.

यह किसी एक भारतीय गेंदबाज की गेंदबाजी पर एक पारी में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने का रिकॉर्ड है. वहीं, यशस्वी जायसवाल भी एक पारी में सबसे ज्यादा (3) कैच छोड़ने वाले भारतीय फील्डर बन गए हैं.

हैरी ब्रूक और ओली पोप को मिला फायदा, भारतीय टीम पर बने संकट

इंग्लैंड की पारी में कई बल्लेबाजों को मिले जीवनदान ने भारतीय टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी. इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक को दो बार जीवनदान मिला,पहली बार 46 रन पर और दूसरी बार जब वह 82 रन पर खेल रहे थे. हालांकि वह बाद में 99 रन पर आउट हो गए और अपने शतक से एक कदम दूर रह गए थे. उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने कैच आउट किया.

दूसरी ओर ओली पोप को कैच छूटने के चलते दूसरे दिन जीवनदान मिला और उन्होंने इसका फायदा उठाते हुए शानदार शतक जड़ा, जिससे इंग्लैंड मजबूत स्थिति में पहुंचा गया.

प्रसिद्ध कृष्णा ने 128 रन देकर 3 विकेट हासिल किए जबकि मोहम्मद सिराज ने 122 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए, लेकिन दोनों ने काफी रन भी लुटाए.

कमेंटेटर दिनेश कार्तिक ने मैच के दौरान कहा, “यह पारी पिछले 5 सालों में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम द्वारा सबसे ज्यादा कैच छोड़े जाने वाली पारी रही है.”

क्या रहा तीसरे दिन का खेल

तीसरे दिन इंग्लिश टीम ने 3 विकेट पर 209 रन से आगे खेलना शुरू किया और दूसरे सेशन में पूरी टीम 465 रन पर ऑलआउट हो गई. जवाब में भारत ने अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 90 रन बना लिए हैं.

यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन के आउट होने के बाद टीम के ओपनर केएल राहुल 47 रन और कप्तान शुभमन गिल 6 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं. भारत की कुल बढ़त अब 96 रन की हो चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
भुवनेश्वर के बाद अब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी, 3 साल बाद मिली जगह 
भुवनेश्वर के बाद अब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी, 3 साल बाद मिली जगह 
वनडे में बनेंगे 500 रन! वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज का सनसनीखेज दावा; गेंदबाजों में खौफ
वनडे में बनेंगे 500 रन! वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज का सनसनीखेज दावा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget