एक्सप्लोरर

IND vs ENG: 'अभी भी भारत सीरीज़...', पहले टेस्ट में जीत के बावजूद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को अपनी टीम पर नहीं है भरोसा?

IND vs ENG Test Series: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने भविष्यवाणी करते हुए कहा पहला मुकाबला गंवाने के बाद अभी भी इंडिया टेस्ट सीरीज़ जीतने की प्रबल दावेदार है.

Michael Vaughan: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला गया था. मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 28 रनों से शिकस्त दी थी. पहला टेस्ट जीतने के साथ इंग्लैंड ने सीरीज़ में 0-1 की बढ़त हासिल कर ली है, लेकिन फिर भी टीम के पास सीरीज़ जीतने का मौका है. पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि मेज़बान भारत अभी भी सीरीज़ जीतने का प्रबल दावेदार है.

पूर्व इंग्लिश कप्तान ने 'द टेलीग्राफ' के लिए अपने कॉलम में लिखा, "मुझे लगता है कि अभी भी भारत सीरीज़ जीतने का प्रबल दावेदार है क्योंकि वो इस पर प्रतिक्रिया देंगे. लेकिन भारत इस बारे में खुद ही अनुमान लगाएगा कि कौन सी पिच तैयार करनी है. मैं नहीं जानता कि पिचें इससे ज़्यादा टर्न कैसे ले सकती हैं. मैंने सीरीज़ से पहले कहा था कि मुझे लगता है भारत को टर्न वाली पिचों के बजाय ज़्यादा सपाट विकेट तैयार करना चाहिए."

जीता हुआ मुकाबला हारा भारत

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने जीता हुआ पहला टेस्ट गंवाया. मुकाबले में टीम इंडिया करीब 3 दिनों तक आगे रही, लेकिन तीसरे दिन के आखिरी समय से इंग्लैंड ने पलटवार करना शुरू किया और चौथे दिन मुकाबला अपने नाम कर लिया. पहली पारी में बैटिंग करने के बाद टीम इंडिया ने 190 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी और फिर दूसरी पारी के लिए बैटिंग पर उतरी इंग्लैंड के 163 रनों पर पांच विकेट भी गिरा लिए थे. लेकिन फिर ओली पोप ने 196 रनों की शानदार पारी खेल इंग्लैंड का स्कोर 420 रन पर पहुंचाया और फिर भारत को 231 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे वो हासिल नहीं  कर सके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम 202 रनों पर ही ढेर हो गई. इस तरह उन्हें 28 रनों से हार झेलनी पड़ी

 

ये भी पढे़ं...

Noor Ahmad: गुजरात टाइटंस के जादूई स्पिनर ने दक्षिण अफ्रीका में बिखेरा जलवा, टी20 में झटका पहला 'फाइव विकेट हॉल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 4th T20I Live Score: ईशान अंदर और वैभव सूर्यवंशी बाहर? भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 आज; कुछ देर में टॉस
Live: ईशान अंदर और वैभव सूर्यवंशी बाहर? भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 आज; कुछ देर में टॉस
न्यूजीलैंड में दिखा विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ का वीडियो वायरल
न्यूजीलैंड में दिखा विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ का वीडियो वायरल
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं? आज भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20
ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं? आज भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget