एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: इंग्लैंड के कप्तान रूट और कोच सिल्वरवुड निशाने पर, पूर्व कप्तान ने जमकर लताड़ा

IND Vs ENG: इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और कोच सिल्वरवुड की जमकर आलोचना हो रही है. इन दोनों ने भारत के खिलाफ बेहद गलत रणनीति अपनाई.

IND Vs ENG: भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट गंवाने के बाद से इंग्लैंड की टीम निशाने पर है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड और कप्तान जो रूट की भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान बाउंसर रणनीति के लिये आलोचना की.

मैच के पांचवें और अंतिम दिन लंच से पहले इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारत के पुछल्ले बल्लेबाजों मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के लिये लगातार बाउंसर किये. इन दोनों के बीच नौवें विकेट के लिये 89 रन की अटूट साझेदारी की मदद से भारत ने इंग्लैंड के सामने 272 रन का लक्ष्य रखा और बाद में उसकी टीम को 120 रन पर आउट कर दिया.

वॉन ने इंग्लैंड की टीम के रवैए को बुरा करार दिया है. वान ने कहा, ''दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन लंच से पूर्व के 20 मिनट के दौरान वह पतन देखने को मिला जो इंग्लैंड टेस्ट टीम का पिछले कई सालों में सबसे बुरा रवैया था.''

इंग्लैंड के निचले क्रम के बल्लेबाजों विशेषकर जेम्स एंडरसन को बाउंसर करने वाले बुमराह जब बल्लेबाजी के लिये आये तो उन्हें भी बाउंसर झेलने पड़े थे. इस बीच तेज गेंदबाज मार्क वुड और विकेटकीपर जोस बटलर से उनकी बहस भी हुई. इंग्लैंड की यह रणनीति हालांकि कारगर साबित नहीं हुई तथा बुमराह और शमी भारत को बेहतर स्थिति में पहुंचाने में सफल रहे.

इंग्लैंड पर उलटी पड़ी बाउंडर की रणनीति

वान ने कहा, ''इस बारे में बहुत कुछ लिखा और कहा जा चुका है कि जसप्रीत बुमराह को बाउंसर करने की रणनीति इंग्लैंड को उल्टी पड़ी. जो रूट को उनके कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने वास्तव में निराश किया जिन्हें तुरंत ही दखल देना चाहिए था लेकिन मैं कोच से भी हस्तक्षेप की उम्मीद करता था.''

वॉन ने आगे कहा, ''सिल्वरवुड ने रूट को यह बताने के लिये किसी को पानी लेकर मैदान पर क्यों नहीं भेजा कि यह सब क्या चल रहा है और वह तुरंत अपनी रणनीति बदले. मैं जानता हूं कि यदि मैं ऐसा करता तो मेरे साथ डंकन फ्लैचर ने ऐसा ही किया होता.''

वॉन का मानना है कि सिल्वरवुड के अहम मौका गंवाने की वजह से इंग्लैंड को लॉर्ड्स टेस्ट में हार मिली. इंग्लैंड पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे चल रहा है. सीरीज का तीसरा टेस्ट 25 अगस्त से खेला जाएगा. 

IND Vs ENG: बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ किया था गुस्से का सही इस्तेमाल, जहीर खान का मिला साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 5 खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज? एक तो खाता तक नहीं खोल सका
इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 5 खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज? एक तो खाता तक नहीं खोल सका
श्रीलंका फतह के लिए टीम इंडिया का मास्टरप्लान, टेस्ट सीरीज से पहले खेलेगी 4 दिन का खास मैच, पूरा शेड्यूल जारी
श्रीलंका फतह के लिए टीम इंडिया का मास्टरप्लान, टेस्ट सीरीज से पहले खेलेगी 4 दिन का खास मैच, पूरा शेड्यूल जारी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget