एक्सप्लोरर

IND vs ENG Test : पहले कुत्ते से की तुलना, अब दिनेश कार्तिक ने लीड्स टेस्ट में भारत की हार पर जानिए और क्या कहा

कुत्ते से तुलना के बाद दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया पर फिर निशाना साधा है. उन्होंने बोला 835 रन बनाकर टेस्ट हारना मामूली बात नहीं हैं, बताइए गलती कहां हुई?

IND vs ENG Test : भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेला गया टेस्ट भले ही ऐतिहासिक रिकॉर्ड के लिए याद रखा जाए, लेकिन भारतीय टीम के लिए ये मुकाबला कड़वी हार के रूप में दर्ज हो गया है. 835 रन और 5 शतक बनाने के बावजूद भारत को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार ने न सिर्फ फैंस को, बल्कि पूर्व क्रिकेटरों को भी सवाल उठाने पर मजबूर कर दिया है. टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अब इस हार पर तीखा रिएक्शन दिया है और सोशल मीडिया पर फैंस से सीधे सवाल पूछे हैं.
 
दिनेश कार्तिक ने फैंस से पूछे सवाल

भारत को इंग्लैंड से मिली करारी हार के बाद दिनेश कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि ये हार कोई सामान्य बात नहीं है. उन्होंने कहा, “भारतीय टीम ने इस मैच में 835 रन बना डाले. टीम के टॉप ऑर्डर के पांच बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए शतक लगाए. इसके बावजूद अगर हम टेस्ट हार गए तो कहीं न कहीं कुछ तो बहुत गलत हुआ है.”

कार्तिक ने आगे फैंस से सवाल किया क्या बुमराह को दूसरे छोर से अन्य गेंदबाजों से मदद न मिलने की वजह टीम को हार का सामना करना पड़ा? क्या हमारे फील्डर्स ने खराब फील्डिंग के चलते निराश किया? या फिर निचले क्रम के बल्लेबाजों की कमजोर बल्लेबाजी भारत को ले डूबी? या भारत की हार का कारण कुछ और है.

दिनेश ने इंस्टाग्राम के इस वीडियो में अपने फैंस से आगे  कहा, “आप सब  मुझे कमेंट करके बताइए की क्यों हारे हम? मैं कमेंट्स पढ़ूंगा और फिर बताऊंगा कि मेरी नजर में भारत की हार की असली वजह क्या रही.”

पहले भी कुत्ते से कर चुके हैं तुलना

ये पहली बार नहीं है जब दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया के बैटिंग के निचले क्रम को आड़े हाथों लिया हो. इससे पहले भी वह बल्लेबाजी क्रम पर तीखा वार कर चुके हैं. लीड्स टेस्ट में इंग्लिश कमेंटेटरों इयान वार्ड और माइकल आथरटन के साथ कमेंट्री के दौरान दिनेश कार्तिक ने टीम की बल्लेबाजी को एक डॉबरमैन कुत्ते से जोड़ते हुए मजाकिया मगर विवादित तंज कसा था. उन्होंने कहा था, “भारतीय टीम का बैटिंग लाइनअप एक डॉबरमैन कुत्ते की तरह है, जैसे डॉबरमैन के शरीर में ऊपर सिर होता है, बीच में थोड़ा मांस और नीचे कुछ भी नहीं, वैसी ही हमारी बैटिंग है ,ऊपर मजबूत, बीच में थोड़ा बहुत और नीचे बिलकुल खाली.”

उनका कहना था कि भारतीय टॉप ऑर्डर रन बनाता है, लेकिन निचला क्रम पूरी तरह फ्लॉप रहता है. इस टेस्ट की दोनों पारियों में टीम इंडिया ने पहली पारी में 41 रन पर 7 विकेट और दूसरी पारी में 33 रन पर 6 विकेट गंवा दिए. ऐसे में निचले क्रम की कमजोरी खुलकर सामने आई,जो हार की मुख्य वजह बनी.

लीड्स टेस्ट में बनें ऐतिहासिक रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में खेला गया यह टेस्ट एक ऐतिहासिक मुकाबला रहा. इस टेस्ट में दोनों टीमों ने मिलकर कुल 1673 रन बनाए, जो भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए किसी टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन हैं. यही नहीं, यह 35 सालों में इंग्लैंड में खेला जाने वाला पहला ऐसा टेस्ट था जिसमें चारों पारियों में 300 से ज्यादा रन बने.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच
BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल
BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget