एक्सप्लोरर

बीत गए तीन दिन, लेकिन मानो अभी शुरू हुआ लॉर्ड्स टेस्ट, केएल राहुल का शतक और पंत-जडेजा की फिफ्टी; जानें डे रिपोर्ट

IND vs ENG 3rd Test Day 3 Highlights: लॉर्ड्स टेस्ट में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 1 ओवर में 2 रन बना लिए हैं. भारत की पहली पारी भी इंग्लैंड की तरह 387 पर समाप्त हुई.

लॉर्ड्स टेस्ट में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 1 ओवर में 2 रन बना लिए हैं. तीन दिनों का खेल समाप्त हो चुका है, लेकिन मुकाबला अब भी वहीं है जहां से शुरू हुआ था. दरअसल इंग्लैंड के बाद भारत ने भी अपनी पहली पारी में 387 रन बनाए हैं. तीसरे दिन राहुल ने अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक लगाया, वहीं रवींद्र जडेजा ने मौजूदा सीरीज में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया. कप्तान शुभमन गिल इस पारी में नहीं चल पाए, लेकिन उपकप्तान ऋषभ पंत ने 74 रनों का योगदान दिया.

तीसरे दिन भारत ने 145/3 से अपने स्कोर को आगे बढ़ाया. केएल राहुल और ऋषभ पंत ने मजबूती से भारतीय स्कोरबोर्ड की गति को बनाए रखा. राहुल और पंत के बीच कुल 141 रनों की साझेदारी हुई, इस बीच पंत लापरवाही भरे अंदाज में भागते हुए 74 के स्कोर पर रन आउट हो गए. उनके कुछ देर बाद ही केएल राहुल भी चलते बने, जिन्होंने अपनी सेंचुरी पूरी करने के अगली ही गेंद पर विकेट गंवाया. राहुल 100 रन बनाकर आउट हुए.

254 के स्कोर तक भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी, लेकिन टीम इंडिया बल्लेबाजी लाइन-अप में गहराई का प्लान बनाकर खेल रही है. ऐसे में छठे विकेट के लिए नितीश कुमार रेड्डी और रवींद्र जडेजा ने मिलकर 72 रनों की पार्टनरशिप की. नितीश का विकेट गिरने के बाद वाशिंगटन सुंदर और जडेजा ने मोर्चा संभाला. सुंदर और जडेजा के बीच 50 रनों की साझेदारी हुई, जिससे लगने लगा था कि टीम इंडिया 400 रनों का आंकड़ा पार कर जाएगी.

रवींद्र जडेजा 72 रन बनाकर आउट हुए, तब भारत ने 376 के स्कोर पर अपना 7वां विकेट गंवाया था. यानी एक समय 376 रनों पर 6 विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम ने अगले 11 रनों के भीतर बाकी 4 विकेट गंवा दिए. सुंदर ने 23 रन बनाए और अंत में बड़ा शॉट खेलकर आउट हुए. अब लॉर्ड्स टेस्ट जैसे कोई वनडे मैच बन गया है, क्योंकि तीन दिन का खेल समाप्त होने के बाद भी दोनों टीम बराबरी पर हैं और आखिरी दो पारी ही लॉर्ड्स टेस्ट का परिणाम तय करेंगी.

यह भी पढ़ें:

क्या तुम सारा को डेट कर रहे हो...? आखिरकार इस सवाल का शुभमन गिल ने दिया जवाब

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले देश, टीम इंडिया के नाम 'दोहरा शतक'
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले देश, टीम इंडिया के नाम 'दोहरा शतक'
न्यूजीलैंड दौरे के शुरुआती 2 मैचों से ऋषभ पंत बाहर, कुमार कुशाग्र को मिला मौका
न्यूजीलैंड दौरे के शुरुआती 2 मैचों से ऋषभ पंत बाहर, कुमार कुशाग्र को मिला मौका
मार्नस लाबुशेन ने दोहराया 48 साल पुराना इत्तेफाक, इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज 
मार्नस लाबुशेन ने दोहराया 48 साल पुराना इत्तेफाक, इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज 
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक

वीडियोज

विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget