एक्सप्लोरर

क्या तुम सारा को डेट कर रहे हो...? आखिरकार इस सवाल का शुभमन गिल ने दिया जवाब

Shubman Gill Sara Tendulkar Dating: क्या शुभमन गिल सारा तेंदुलकर के साथ रिलेशनशिप में हैं? यहां जानिए गिल ने डेटिंग करने को लेकर क्या जवाब दिया था.

शुभमन गिल का नाम बहुत लंबे समय से सारा तेंदुलकर के साथ जोड़ा जाता रहा है. सारा, महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी हैं. IPL और भारतीय टीम के मैचों के दौरान फैंस गिल और सारा को लेकर अलग-अलग तरह के कमेन्ट पास करते रहे हैं. अब उनके एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें गिल से सीधे तौर पर पूछा गया था कि क्या वो सारा को डेट कर रहे हैं. इस पर मौजूदा भारतीय टेस्ट कप्तान ने जो कहा, वह सुनकर आपका दिल खुश हो जाएगा. किसी दूसरे न्यूज चैनल पर गिल ने इसका जवाब दिया है, इसलिए हम वीडियो एंबेड नहीं कर रहे हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल है.

कुछ समय पूर्व पंजाबी अभिनेत्री सोनम बाजवा ने एक शो पर शुभमन गिल का इंटरव्यू लिया था. सोनम बाजवा ने गिल से सीधा सवाल पूछा कि क्या वो सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे हैं. इस पर शुभमन गिल ने कहा, "शायद." इस शायद पर इंटरव्यू ले रहीं सोनम ने सच बताने का आग्रह किया और कहा, "सारा का सारा सच बोलो." दूसरी ओर गिल भी मजाकिया मूड़ में लग रहे थे, जिन्होंने कहा, "सारा दा सारा सच बोल दिया."

अब किसे डेट कर रहे हैं शुभमन गिल?

शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर ने कभी एक-दूसरे को डेट करने की पुष्टि नहीं की है. मौजूदा समय की बात करें तो पिछले कुछ महीनों में शुभमन गिल का नाम अभिनेत्री अवनीत कौर के साथ जोड़ा जाता रहा है. हालांकि दोनों में से किसी ने एक-दूसरे को डेट करने पर हामी नहीं भरी है. बताते चलें कि गिल का नाम इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के साथ भी जोड़ा गया था.

कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे गिल

शुभमन गिल अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बने रहते हैं, लेकिन फिलहाल उनके कंधों पर भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी का बोझ है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अपना कप्तानी डेब्यू किया है. उनकी कप्तानी में भारत को पहले मैच में हार मिली, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उन्होंने दोनों पारियों में शतक ठोक भारत की 336 रनों की ऐतिहासिक जीत में बड़ा योगदान दिया था.

यह भी पढ़ें:

टेस्ट क्रिकेट में क्यों स्पेशल माना जाता है लॉर्ड्स पर शतक? किस बल्लेबाज ने लगाई थी यहां पहली सेंचुरी

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि ने फ्लाइट में अमेरिकी महिला की जान बचाई, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने कही यह बात
कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि ने फ्लाइट में अमेरिकी महिला की जान बचाई, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने कही यह बात
यूपी से हरियाणा तक कोहरे का कहर, रेवाड़ी और ग्रेटर नोएडा में कम विजिबिलिटी की वजह से टकराए वाहन
यूपी से हरियाणा तक कोहरे का कहर, रेवाड़ी और ग्रेटर नोएडा में कम विजिबिलिटी की वजह से टकराए वाहन
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट-अनुष्का, क्रिकेटर ने दिया फैन को ऑटोग्राफ, पीछे खड़ी रहीं एक्ट्रेस
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट-अनुष्का, क्रिकेटर ने दिया फैन को ऑटोग्राफ, पीछे खड़ी रहीं एक्ट्रेस
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए

वीडियोज

Uttarakhand News: तुषार हत्या मामले में पकड़ा गया मास्टरमाइंड, देखिए पूरी EXCLUSIVE रिपोर्ट
BJP New President: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल
IPO Alert: HRS Aluglaze ltd में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live
Bank Auction में Property खरीदना Safe है या Risky? Title, Possession और Resale Guide | Paisa Live
UP Cough Syrup Case: कफ सिरप मामले में मुख्य आरोपी की कोठी पर ED की रेड | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि ने फ्लाइट में अमेरिकी महिला की जान बचाई, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने कही यह बात
कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि ने फ्लाइट में अमेरिकी महिला की जान बचाई, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने कही यह बात
यूपी से हरियाणा तक कोहरे का कहर, रेवाड़ी और ग्रेटर नोएडा में कम विजिबिलिटी की वजह से टकराए वाहन
यूपी से हरियाणा तक कोहरे का कहर, रेवाड़ी और ग्रेटर नोएडा में कम विजिबिलिटी की वजह से टकराए वाहन
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट-अनुष्का, क्रिकेटर ने दिया फैन को ऑटोग्राफ, पीछे खड़ी रहीं एक्ट्रेस
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट-अनुष्का, क्रिकेटर ने दिया फैन को ऑटोग्राफ, पीछे खड़ी रहीं एक्ट्रेस
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
India@2047: यूके-यूएस के लोग भी भारत में कराएंगे इलाज, 2047 तक इतनी तरक्की कर लेगा देश का हेल्थ सेक्टर, जानें कैसे?
यूके-यूएस के लोग भी भारत में कराएंगे इलाज, 2047 तक इतनी तरक्की कर लेगा देश का हेल्थ सेक्टर, जानें कैसे?
5 लोगों के ग्रुप में सिर्फ 3 का टिकट हुआ कंफर्म, बाकी दो लोग कैसे कर सकते हैं यात्रा?
5 लोगों के ग्रुप में सिर्फ 3 का टिकट हुआ कंफर्म, बाकी दो लोग कैसे कर सकते हैं यात्रा?
रेलवे ने जारी किया 2026 का भर्ती कैलेंडर, जानिए किस दिन कौन सा होगा एग्जाम?
रेलवे ने जारी किया 2026 का भर्ती कैलेंडर, जानिए किस दिन कौन सा होगा एग्जाम?
Embed widget