एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: अश्विन ने रचा इतिहास, 100 साल में यह कारनामा करने वाले पहले स्पिनर बने

IND Vs ENG: अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में आर अश्विन ने कमाल की गेंदबाजी की है. अश्विन ने दोनों पारियों में 9 विकेट हासिल किए. इस शानदार परफॉर्मेंस के साथ ही अश्विन ऐसा कारनामा करने में कामयाब रहे जो कि बीते 100 साल में कोई और गेंदबाज नहीं कर पाया था.

IND Vs ENG Chennai Test: चेन्नई के चेपक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया के स्टार स्पिनर आर अश्विन ने कमाल की गेंदबाजी की. अश्विन ने इस टेस्ट में ऐसा मुकाम पाया है जो बीते 100 साल में कोई भी स्पिन गेंदबाज हासिल नहीं कर पाया था. अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सौ साल में पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बन गए .

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन अश्विन ने यह बेहद ही खास मुकाम हासिल किया. अश्विन ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स को दूसरी पारी की पहली गेंद पर आउट किया जिनका कैच स्लिप में अजिंक्य रहाणे ने लपका. वह खेल के 134 साल के इतिहास में यह कारनामा करने वाले तीसरे स्पिनर हैं.

आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के लेग स्पिनर बर्ट वोगलेर ने 1907 में इंग्लैंड के टॉम हैवर्ड को टेस्ट मैच में पारी की पहली गेंद पर आउट किया था. यह उपलब्धि अर्जित करने वाले पहले स्पिनर यॉर्कशर के बॉबी पील हैं जिन्होंने 1888 में एशेज में यह कमाल किया था.

रिकॉर्ड के बारे में नहीं थी जानकारी

अश्विन को इस रिकॉर्ड के बारे में जानकारी नहीं थी. अश्विन ने कहा, ''जब मैने दूसरी पारी की पहली गेंद पर विकेट लिया तो मैं बहुत खुश था. लेकिन मुझे पता नहीं था कि यह एक रिकार्ड है. टीम प्रबंधन ने मुझे बताया कि ऐसा सौ साल में पहली बार हुआ है. मैं विराट को धन्यवाद देता हूं क्योंकि मुझे पता था कि ईशांत गेंदबाजी की शुरूआत करोगे लेकिन विराट ने मुझे पहला ओवर दिया.''

बता दें कि आर अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 9 विकेट हासिल किए हैं. अश्विन पहली पारी में 146 रन देकर तीन विकेट लेने में कामयाब रहे जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 61 रन देकर 6 विकेट लिए.

IND Vs ENG: जानें इशांत शर्मा ने क्यों कहा कि उनका जीवन उतार चढ़ाव भरा रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
'वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे', इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल
'वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे', इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget