एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: आर अश्विन का तीसरे टेस्ट में खेलना तय, Playing 11 में इस खिलाड़ी की लेंगे जगह

IND Vs ENG: अश्विन को इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट में मौका नहीं मिला. लेकिन तीसरे टेस्ट में आर अश्विन की प्लेइंग 11 में वापसी तय है.

IND Vs ENG: इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान में खेला जाना है. लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के बावजूद टीम इंडिया 25 अगस्त से शुरू होने जा रहे इस मुकाबले में प्लेइंग 11 में बदलाव करेगी. सामने आई जानकारी के मुताबिक दुनिया के नंबर वन स्पिन गेंदबाज आर अश्विन का हेडिंग्ले टेस्ट में खेलना तय है.

आर अश्विन को अब तक इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला है. भारत ने आर अश्विन की बजाए रवींद्र जडेजा को पहले दो टेस्ट में प्राथमिकता दी है. जडेजा को प्राथमिकता मिलने की एक वजह उनकी बल्लेबाजी है. लेकिन गेंदबाजी में जडेजा टीम को कोई योगदान नहीं दे पा रहे हैं. 

रवींद्र जडेजा अब तक इस सीरीज में बल्ले से कामयाब रहे हैं. जडेजा ने पहले टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक जड़ा था जबकि वह दूसरे टेस्ट में भी 40 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलने में कामयाब रहे. रवींद्र जडेजा को हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट की चार पारियों में एक भी विकेट नहीं मिला है. 

चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी टीम इंडिया

लॉर्ड्स टेस्ट में हालांकि टीम इंडिया दो स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरने का विचार कर रही थी. आर अश्विन ने खुद कहा है कि उन्हें दूसरे टेस्ट के लिए तैयार रहने को बोला गया था. लेकिन मैच से पहले हुई बारिश की वजह से भारत ने चार तेज गेंदबाजों के साथ ही मैदान पर उतरने का फैसला किया.

लॉर्ड्स टेस्ट में भारत के चारों तेज गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और 20 में से 19 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे. हेडिंग्ले टेस्ट में भी टीम इंडिया मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और ईशांत शर्मा को प्लेइंग 11 में मौका दे सकती है. इसके अलावा आर अश्विन को बतौर ऑलराउंडर टीम में जगह मिलेगी. अश्विन ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शतक भी जड़ा था. 

IND vs ENG: लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर 19 साल बाद आमने-सामने होंगी भारत और इंग्लैंड की टीमें, जानें पिछले रिकॉर्ड्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्लेइंग इलेवन में कैसे फिट बैठेंगे सरफराज खान, कौन होगा बाहर?
प्लेइंग इलेवन में कैसे फिट बैठेंगे सरफराज खान, कौन होगा बाहर?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, दूसरे नंबर पर भारतीय
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, दूसरे नंबर पर भारतीय
Team India Head Coach: वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget