एक्सप्लोरर

IND vs ENG 5th Test: इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का एनालिसिस, जानिये किसके नाम दर्ज हैं कितने रन और कितने विकेट

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पिछले साल हुई टेस्ट सीरीज का बचा हुआ आखिरी मुकाबला आज (1 जुलाई) से एजबेस्टन में शुरू होगा.

England Playing Eleven: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच एजबेस्टन टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम की प्लेइंग इलेवन (England Playing Eleven) में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है. एक और जहां इस टीम में एंडरसन और ब्रॉड जैसे दिग्गज तेज गेंदबाज हैं तो मैथ्यू पॉट्स जैसे युवा फास्ट बॉलर भी शामिल हैं. बल्लेबाजी में भी जो रूट, बेयरस्टो और स्टोक्स जैसे बड़े और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ जैक क्रॉली और ऑली पॉप जैसे यंगस्टर्स शामिल किए गए हैं. हम यहां इंग्लैंड की इस प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ियों का पूरा लेखा-जोखा पेश कर रहे हैं...

1. एलेक्स लीज: इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स लीस ने अब तक महज 6 टेस्ट मैच खेले हैं. 24.58 की बल्लेबाजी औसत के साथ इन्होंने अब तक 295 रन बनाए हैं. यह केवल एक बार फिफ्टी जड़ पाए हैं.

2. जैक क्रॉली: इस ओपनिंग बल्लेबाज के नाम 24 टेस्ट मैचों में 26.68 की बल्लेबाजी औसत से 1174 रन दर्ज हैं. जैक ने अब तक 2 शतक और 5 अर्धशतक बनाए हैं.

3. जो रूट: क्रिकेट के दिग्गजों में अपना नाम शामिल करा चुके जो रूट अब तक 120 टेस्ट मैचों में 10,285 रन बना चुके हैं. इस दौरान इनका बल्लेबाजी औसत 50.17 रहा है. वह 27 शतक और 54 अर्धशतक जड़ चुके हैं.

4. ऑली पॉप: इस मध्य क्रम के बल्लेबाज ने अब तक 26 टेस्ट मैचों में 30.92 की बल्लेबाजी औसत से 1299 रन बनाए हैं. इनके नाम 2 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं.

5. जॉनी बेयरस्टो: विकेटकीपर बल्लेबाज बेयरस्टो 86 टेस्ट मैचों में 5195 रन बना चुके हैं. इनका बल्लेबाजी औसत 36.07 का रहा है. बेयरस्टो 10 शतक और 23 अर्धशतक जमा चुके हैं.

6. बेन स्टोक्स: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स 82 मैचों में 36.24 की बल्लेबाजी औसत से 5255 रन बना चुके हैं. इसके साथ ही वह 177 विकेट भी ले चुके हैं.

7. सैम बिलिंग्स: इंग्लैंड के इस विकेटकीपर ने अब तक महज 2 टेस्ट खेले हैं. 15 की बल्लेबाजी औसत से वह महज 30 रन बना पाए हैं. विकेट के पीछे इन्होंने 6 शिकार किए हैं.

8. जेम्स एंडरसन: इंग्लैंड का यह दिग्गज तेज गेंदबाज अब तक 171 टेस्ट में 651 विकेट चटका चुका है. एंडरसन इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

9. स्टुअर्ट ब्रॉड: इस इंग्लिश तेज गेंदबाज के नाम 155 टेस्ट मैचों में 549 विकेट दर्ज है. यह इंग्लैंड के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं

10. मैथ्यू पॉट्स: इंग्लैंड के इस युवा तेज गेंदबाज ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया है. इन्होंने 3 टेस्ट मैच में 14 विकेट हासिल किए थे.

11. जैक लीच: इंग्लैंड की टीम में शामिल एकमात्र स्पिनर जैक लीच 25 मैचों में 92 विकेट चटका चुके हैं. पिछले टेस्ट में उन्होंने न्यूजीलैंड के 10 बल्लेबाजों को अकेले पवेलियन भेज दिया था.

यह भी पढ़ें..

IND vs ENG 5th Test: एजबेस्टन में दमदार रहा है इंग्लैंड का टेस्ट रिकॉर्ड, 50% से ज्यादा मुकाबलों में हासिल की है जीत

IND vs ENG 5th Test: क्या आखिरी बार आमने-सामने होंगे कोहली और एंडरसन? जहीर खान ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
मोहम्मद कैफ को इस खिलाड़ी की सता रही चिंता, दूसरे टेस्ट से बैठना पड़ेगा बाहर!
मोहम्मद कैफ को इस खिलाड़ी की सता रही चिंता, दूसरे टेस्ट से बैठना पड़ेगा बाहर!
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget