एक्सप्लोरर

IND vs ENG: आखिरी 2 मैचों के लिए अंशुल कंबोज भारतीय टीम में शामिल, क्या बुमराह की जगह खेलेंगे चौथा टेस्ट?

IND vs ENG 4th Test: टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट 'करो या मरो' वाला है. इससे पहले भारतीय टीम में अंशुल कंबोज को शामिल किया गया है. अर्शदीप सिंह चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं.

तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को इंग्लैंड के खिलाफ बचे हुए 2 टेस्ट के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है. अर्शदीप सिंह उंगली में चोट के कारण चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. चौथा टेस्ट ओल्ड ट्रैफर्ड में 23 जुलाई से खेला जाएगा, जो टीम इंडिया के लिए 'करो या मरो' वाला है. तो क्या अंशुल जसप्रीत बुमराह की जगह चौथा टेस्ट खेलेंगे?

बीसीसीआई के सूत्रों ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, "अर्शदीप सिंह के हाथ पर गहरा कट लग गया है, जिसके बाद टांके लगे. उन्हें पूरी तरह फिट होने में कम से कम 10 दिन तो लगेंगे, सिलेक्टर्स ने अंशुल कंबोज को टीम में शामिल करने का फैसला किया है."

क्या जसप्रीत बुमराह की जगह चौथा टेस्ट खेलेंगे अंशुल कंबोज?

5 मैचों की टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह सिर्फ 3 टेस्ट खेलेंगे, जिसमें से 2 वह खेल चुके हैं और अब 2 में से एक टेस्ट खेलेंगे. पहले तय किया गया था कि वह चौथा टेस्ट नहीं, पांचवा टेस्ट खेलेंगे हालांकि ये 'करो या मरो' वाला मैच है तो बुमराह अपना फैसला बदल भी सकते हैं. लेकिन अगर वह मैनचेस्टर में नहीं खेले तो संभव है कि अंशुल कंबोज को डेब्यू का मौका मिले. दरअसल प्रसिद्ध कृष्णा पहले 2 टेस्ट में काफी महंगे साबित हुए थे, इसलिए उनकी वापसी थोड़ी मुश्किल नजर आ रही है.

अंशुल कंबोज पिछले महीने इंग्लैंड में ही थे, जहां इंडिया A के लिए खेलते हुए उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 2 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे. इन मैचों में उन्होंने कुल 5 विकेट लिए थे और 1 अर्धशतकीय पारी (51) समेत कुल 76 रन बनाए थे.

अंशुल कंबोज का करियर

अंशुल कंबोज ने किसी भी फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं किया है. उन्होंने 24 फर्स्ट क्लास मैचों में की 41 पारियों में 79 विकेट लिए हैं. इसमें वह 1 बार 10 विकेट भी ले चुके हैं, जबकि 2 बार 5 विकेट हॉल किया है. वह बल्लेबाजी भी कर सकते हैं, उन्होंने 34 फर्स्ट क्लास पारियों में 16.20 की एवरेज से 486 रन बनाए हैं.

इसके आलावा अंशुल कंबोज ने 25 लिस्ट ए मैचों में 40 विकेट और 30 टी20 मैचों में 34 विकेट लिए हैं. वह आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget