एक्सप्लोरर

IND vs ENG: 'उम्मीद नहीं की थी कि दूसरे दिन से ही पिच...', भारतीय कोच ने रांची के विकेट पर दिया बड़ा बयान

IND vs ENG 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच की पिच से स्पिनर्स को काफी मदद मिल रही है. दूसरे दिन इंग्लिश स्पिनर्स के सामने भारतीय बल्लेबाज बेबस दिखे.

Paras Mhambrey On Ranchi Pitch: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है. इस टेस्ट के दूसरे दिन से ही स्पिनर्स को पिच से मदद मिल रही है. हालांकि, भारत के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे का कहना है कि यहां कि पिच रैंक टर्नर यानी स्पिनर्स की मददगार नहीं थी.  

रांची टेस्ट में इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए. इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 219 रनों पर सात विकेट गंवा दिए हैं.  इंग्लैंड के लिए ऑफ स्पिनर शोएब बशीर ने 84 रन देकर चार विकेट झटके. 

पारस म्हाम्ब्रे ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, "यहां पर हमने पहले जो मैच खेले हैं, उन्हें देखते हुए जैसे जैसे खेल आगे बढ़ता है, इसका विकेट धीमा होता जाता है. इसकी प्रकृति के हिसाब से यह धीमा हो जाता है. हमें इसकी उम्मीद थी, लेकिन सच कहूं तो हमने यह नहीं सोचा था कि यह दूसरे दिन से ही इतना धीमा हो जायेगा. इस तरह के अलग तरह के उछाल की उम्मीद नहीं थी."

म्हाम्ब्रे ने आगे कहा, "मैं अभी इसे ‘रैंक टर्नर’ नहीं कहूंगा, क्योंकि उछाल नीचा है जिससे बल्लेबाजी करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण है. मुझे नहीं लगता कि इतनी ज्यादा गेंद तेजी से स्पिन हुई थीं या इन्हें खेलना मुश्किल था."

गेंदबाजी कोच ने कहा कि टीम प्रबंधन की पिच तैयार करने में कोई भूमिका नहीं थी, क्योंकि यह स्थानीय संघ के ही अधिकार क्षेत्र में आता है. उन्होंने कहा, "पहले तो हमारा वेन्यू पर कोई नियंत्रण नहीं होता है. यहां जिस तरह का विकेट होता है, यह हमेशा ऐसा ही रहता है, कभी भी ‘रैंक टर्नर’ नहीं होता. यह ही पिच की प्रकृति है. हमारी टीम ने कोई विशेष निर्देश नहीं दिया था कि हम ‘रैंक टर्नर’ पर खेलना चाहते हैं. निश्चित रूप से यहां की मिट्टी राजकोट से अलग है."

यह भी पढ़ें-

Bazball: जो रूट ने बताया बैजबॉल के असली मायने, आलोचकों की कर दी बोलती बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget