एक्सप्लोरर

IND vs ENG 4th Test: रांची में टीम इंडिया ने अंग्रेजों के जबड़े से छीनी जीत, गिल और जुरेल रहे हीरो; सीरीज भी अपने नाम की

India vs England 4th Test: इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 192 रनों का टारगेट दिया था, जिसे टीम इंडिया ने पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया. हालांकि, एक समय भारत ने 120 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए थे.

Key Events
IND vs ENG 4th test day 4 Live Score live Updates India vs England 4th Test ball by ball Commentary Ranchi IND vs ENG 4th Test: रांची में टीम इंडिया ने अंग्रेजों के जबड़े से छीनी जीत, गिल और जुरेल रहे हीरो; सीरीज भी अपने नाम की
भारत बनाम इंग्लैंड

Background

India vs England 4th Test Live Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. आज इस टेस्ट के चौथे दिन ही टीम इंडिया की जीत पक्की लग रही है. दरअसल, इंग्लैंड ने इस टेस्ट में टीम इंडिया को 192 रनों का लक्ष्य दिया है. वहीं भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए थे. ऐसे में आज रोहित ब्रिगेड को जीत के लिए 152 रन और बनाने हैं, वहीं उसके सभी 10 विकेट शेष हैं. 

तीसरेदिन स्टम्प्स के समय रोहित शर्मा 27 गेंद में चार चौकों की मदद से 24 और यशस्वी जायसवाल 21 गेंद में एक चौके के साथ 16 रनों पर नाबाद लौटे. ये दोनों ही बल्लेबाज इंग्लिश स्पिनर्स के खिलाफ सहज दिखे और दोनों ने शोएब बशीर, टॉम हार्टले और जो रूट की तिकड़ी के खिलाफ आसानी से रन बनाए. 

दूसरी पारी में सिर्फ 145 रनों पर इंग्लैंड ढेर 

पहली पारी में 353 रन बनाने वाली इंग्लिश टीम दूसरी पारी में सिर्फ 145 रनों पर ही सिमट गई. दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए ओपनर जैक क्रॉली ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए. क्रॉली ने अपनी पारी में सात चौके जड़े. एक समय इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 110 रन था. क्रॉली और बेयरस्टो आसानी से रन बना रहे थे, लेकिन फिर कुलदीप यादव ने क्रॉली को बोल्ड आउट करके मैच का पासा ही पलट दिया. इंग्लैंड ने सिर्फ 35 रनों के अंतराल पर अंतिम सात विकेट गंवाए. दूसरी पारी में जो रूट 11, बेन स्टोक्स 04, बेन फोक्स 17 और बेन डकेट सिर्फ 15 रन ही बना सके. इंग्लैंड के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. 

अश्विन और कुलदीप ने किया कमाल

दूसरी पारी में भारत के लिए स्पिनर्स ने शानदार प्रदर्शन किया. इंग्लैंड के सभी 10 विकेट स्पिनर्स ने ही लिए. अश्विन ने 51 रन देकर पांच बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. वहीं कुलदीप यादव ने 22 रन देकर चार विकेट झटके. इसके अलावा एक विकेट रवींद्र जडेजा को मिला. इससे पहले पहली पारी में ध्रुव जुरेल ने 90 रनों की पारी खेलकर भारतीय टीम को संकट से निकाला था. इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 307 रन बना सकी थी. 

13:42 PM (IST)  •  26 Feb 2024

IND vs ENG 4th Test Highlights: भारत ने 5 विकेट से जीता चौथा टेस्ट

टीम इंडिया ने रांची में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया है. इसके साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज भी 3-1 से अपने नाम कर ली है. इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट में टीम इंडिया को 192 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. हालांकि, एक समय भारत ने सिर्फ 120 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे. हालांकि, इसके बाद शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल ने 77 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत दिला दी. गिल 52 और जुरेल 39 रनों पर नाबाद लौटे. 

13:36 PM (IST)  •  26 Feb 2024

IND vs ENG 4th Test Live Score: जीत के करीब टीम इंडिया

भारत का स्कोर 5 विकेट पर 186 रन हो गया है. शुभमन गिल 52 और ध्रुव जुरेल 33 रन पर खेल रहे हैं. दोनों के बीच 66 रनों की साझेदारी हो चुकी है. भारत को अब जीत के लिए सिर्फ 6 रनों की दरकार है. 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget