एक्सप्लोरर

IND vs ENG: बेन फोक्स को ध्रुव जुरेल पर आया 'मेन क्रश', इंग्लिश कप्तान का दिलचस्प खुलासा

Dhruv Jurel: ध्रुव जुरेल ने रांची में खेले गए टेस्ट में अपनी बैटिंग और विकेटकीपिंग से सभी का दिल जीता. जुरेल के शानदार प्रदर्शन पर इंग्लिश विकेटकीपर बैटर बेन फोक्स भी दिल हार गए.

Ben Foakes Men Crush On Dhruv Jurel: ध्रुव जुरेल ने रांची टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' के खिताब से नवाज़ा गया. जुरेल ने बैटिंग और विकेटकीपिंग से सभी का दिल जीता. उन्होंने मुकाबले की पहली पारी में 90 रन बनाए थे, जब भारत ने 177 रनों के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे. फिर दूसरी पारी में जुरेल ने 39* रन बनाकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी. शानदार प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के विकेटकीपर बैटर बेन फोक्स को जुरेल पर 'मेन क्रश' हो गया. 

भारतीय विकेटकीपर बैटर का शानदार प्रदर्शन बेन फोक्स के दिल में मानिए घर कर गया. इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने रांची टेस्ट के बाद जुरेल को लेकर कहा, "दोनों पारियों में उन्होंने बहुत शानदार खेला. उनकी कीपिंग भी देखने लायक थी- मुझे लगता है कि वहां बेन फोक्स को उन पर थोड़ा 'मेन क्रश' आ गया है."

राजकोट टेस्ट में किया था डेब्यू 

बता दें कि जुरेल ने रांची से पहले इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट के ज़रिए भारत के लिए डेब्यू किया था. डेब्यू मुकाबले में भी जुरेल ने शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने एक पारी में बैटिंग करते हुए 46 रन बनाए थे और वह विकेट के पीछे से भी लाजवाब दिखे थे. फिर रांची टेस्ट में उन्होंने ऐसे चार चांद लगाए कि 'प्लेयर ऑफ द मैच' बन गए. 

भारत ने सीरीज़ में हासिल की अजेय बढ़त 

गौरतलब है कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ में चार मुकाबले खेले जा चुके हैं. भारत ने 3 मुकाबले जीत सीरीज़ में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. मेहमान इंग्लैंड ने जीत के साथ सीरीज़ की शुरुआत की थी. फिर भारत ने अगले तीन टेस्ट जीत हैट्रिक लगा दी. हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने 28 रन से जीत दर्ज की थी. फिर दूसरे मुकाबले में भारत ने 106 रन से, तीसरे में 434 रन से और चौथे में 5 विकेट से जीत दर्ज की. 

 

ये भी पढ़ें...

IND Vs ENG: किन खिलाड़ियों के लिए बंद हुए टीम इंडिया के दरवाजे? रोहित शर्मा ने इस बयान से चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Golden Boot Winner 2026: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'
Golden Boot Winner 2026: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'
Ind Vs Eng: रोहित शर्मा- गौतम गंभीर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, आखिर किस चीज पर बीच मैच में होने लगी चर्चा
Ind Vs Eng: रोहित शर्मा- गौतम गंभीर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, आखिर किस चीज पर बीच मैच में होने लगी चर्चा
Ind Vs Eng: न शतक के बाद बैट उठाया न स्टैंडिंग ओवेशन का दिया जवाब, क्या रोहित शर्मा का आखिरी वनडे था, कप्तान गिल ने दिया जवाब
न शतक के बाद बैट उठाया न स्टैंडिंग ओवेशन का दिया जवाब, क्या रोहित शर्मा का आखिरी वनडे था, कप्तान गिल ने दिया जवाब
Ind Vs ENG: सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल रोहित-विराट के लिए ये क्या बोल गए, कहा- '...आसान नहीं था'
सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल रोहित-विराट के लिए ये क्या बोल गए, कहा- '...आसान नहीं था'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget