एक्सप्लोरर

IND vs ENG 3rd Test: अक्षर पटेल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले भारत के पहले और विश्व के दूसरे गेंदबाज बने

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल ने छह विकेट लेकर इतिहास रच दिया है.

IND vs ENG 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल ने छह विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. अक्षर भारत के लिए डे-नाइट टेस्ट की एक पारी में पांच विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बन गए हैं. इसके साथ ही वह पिंच बॉल से डे-नाइट टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले विश्व के दूसरे स्पिनर भी बन गए हैं.

मोटेरा में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट में अक्षर पटेल ने 38 रन देकर छह विकेट लिए. वेस्टइंडीज के देवेंद्र बिशू ने पाकिस्तान के खिलाफ 2016-17 में दुबई में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में 49 रन देकर आठ विकेट झटके थे. देवेंद्र डे-नाइट टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पहले स्पिन गेंदबाज हैं. उनके अलावा पाकिस्तान के यासिर शाह ने श्रीलंका के खिलाफ 2017-18 में 184 रन देकर छह विकेट लिए थे और वह डे-नाइट टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में अक्षर के बाद तीसरे नंबर पर हैं.

112 रनों पर ऑल आउट हुआ इंग्लैंड

अक्षर पटेल की घातक गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 112 रनों पर ऑल आउट हो गई. उन्होंने जैक क्रॉली (53), जॉनी बेयरस्टो (00), बेन स्टोक्स (06), बोन फोक्स (12), जोफ्रा आर्चर (11) और स्टुअर्ट ब्रॉड (03) को पवेलियन भेजा.

इंग्लैंड की पारी में जैक क्रॉली ने 84 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 53 रन बनाए. उनके अलावा रूट ने 17, विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स ने 12 और जोफ्रा आर्चर ने 11 रन बनाए. भारतीय स्पिनर्स की फिरकी के सामने इंग्लैंड के सात बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. भारत की तरफ से अक्षर ने 38 रन देकर छह विकेट, अश्विन ने 26 रन देकर तीन विकेट और अपना 100वां टेस्ट खेल रहे तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने 26 रन देकर एक विकेट लिया.

इससे पहले इंग्लैंड के लिए जैक क्रॉली और डोमनिक सिब्ले पारी की शुरुआत करने आए. सिब्ले खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए. उन्हें 100वां टेस्ट खेल रहे इशांत शर्मा ने पवेलियन भेजा. इसके बाद इस सीरीज में अपना पहला टेस्ट खेल रहे जॉनी बेयरस्टो भी शून्य पर आउट हो गए. उन्हें अक्षर पटेल ने अपना शिकार बनाया.

27 रनों पर दो विकेट गिर जाने के बाद कप्तान जो रूट और जैक क्रॉली ने तीसरे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी की. जब ऐसा लग रहा था कि इन दोनों ने अपने पैर जमा लिए हैं, तभी अश्विन ने रूट को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. वह 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद 80 रनों के कुल स्कोर पर शानदार लय में दिख रहे जैक क्रॉली भी 53 रन बनाकर चलते बने. उन्हें अक्षर पटेल ने पवेलियन का रास्ता दिखाया.

टी ब्रेक तक इंग्लैंड ने सिर्फ अपने चार विकेट खोए थे. लेकिन उसके बाद अक्षर पटेल और आर अश्विन ने इंग्लिश टीम को उबरने का मौका नहीं दिया. टी ब्रेक के बाद पहले ही ओवर में अश्विन ने ओली पोप (01) को चलता किया. उसके बाद स्टोक्स भी छह रनों पर अक्षर पटेल का शिकार हो गए.

इसके बाद जोफ्रा आर्चर ने दो चौके लगाए, लेकिन पटेल की फिरकी के आगे वह भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 11 रन बनाकर बोल्ड हो गए. इसके बाद अश्विन ने लीच को भी चलता कर दिया. उन्होंने तीन रन बनाए. ब्रॉड और फोक्स ने किसी तरह टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया, लेकिन अश्विन ने ब्रॉड को आउट कर मेहमान टीम को 9वां झटका दिया. इसके बाद फोक्स के रूप में इंग्लैंड का अंतिम विकेट गिरा. उन्हें अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget