एक्सप्लोरर

IND vs ENG 3rd ODI: क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया, कोहली से 'विराट' प्रदर्शन की उम्मीद; साख बचाने की लड़ाई लड़ेंगे अंग्रेज

IND vs ENG 3rd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला बुधवार, 12 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है.

India vs England 3rd ODI: टी20 सीरीज में इंग्लैंड को धूल चटाने के बाद टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में भी अंग्रेजों को धो डाला है. पांच मैचों की टी20 सीरीज भारत ने 4-1 से जीती थी. अब तीन मैचों की वनडे सीरीज में रोहित एंड कंपनी 2-0 से आगे है. अब तीसरे वनडे में भारतीय टीम क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं इंग्लैंड की नजरें साख बचाने पर रहेंगी. 

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच 12 फरवरी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले दो मैच में आसान जीत से उत्साह से लबरेज भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को होने वाले तीसरे वनडे में अपनी लय बरकरार रखकर क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. हालांकि, इस मैच में सभी की नजरें विराट कोहली के प्रदर्शन पर रहेंगी, क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फॉर्म हासिल करने का विराट के पास यह अंतिम मौका है. 

यह कहने की जरूरत नहीं है कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कोहली की फॉर्म को लेकर चिंतित होगी. आठ टीमों के बीच खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से पाकिस्तान और दुबई में शुरू होगी. भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा. भारत अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा और 23 फरवरी को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करेगा. 

कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में 90 गेंद पर 119 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की, जो भारत के लिए अच्छे संकेत हैं. कोहली अपने इस साथी से प्रेरणा लेकर यहां बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. कोहली पूरी तरह से लय में नहीं दिख रहे हैं, लेकिन वह इतनी देर तक क्रीज पर नहीं टिके हैं कि खुद को बड़ी पारी खेलने का मौका दे सकें. 

कोहली का बल्ला अगर चल जाता है तो यह स्टार बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में 14000 रन बनाने वाला तीसरा खिलाड़ी बन सकता है. कोहली को इस मुकाम पर पहुंचने के लिए केवल 89 रन की जरूरत है. भारत ने अभी तक तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है. स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल करने और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी से भारत का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत हुआ है. 

भारत और इंग्लैंड दोनों की टीम ने मंगलवार को अभ्यास नहीं किया था, क्योंकि वे तरोताजा होकर तीसरे वनडे में उतरना चाहती हैं. रोहित का कटक में खेले गए मैच में शतक टीम के अन्य खिलाड़ियों को भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा. इनमें विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल भी शामिल हैं, जो अभी तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. 

जहां तक जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम का सवाल है तो उसे चैंपियंस ट्रॉफी से पहले मनोबल बढ़ाने वाली जीत हासिल करने के लिए तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. ऑलराउंडर जैकब बैथेल के चोटिल होने के कारण बाहर हो जाने से भी उसकी टीम की परेशानियां बढ़ गई हैं. 

पिछले मैच में फिल साल्ट और बेन डकेट की सलामी जोड़ी ने इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा पाए. जो रूट ने भी अपना प्रभाव छोड़ा है, लेकिन उन्हें दूसरी तरफ से सहयोग नहीं मिला है. गेंदबाजी में स्पिनर आदिल रशीद ने परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया है, लेकिन अगर इंग्लैंड को जीत हासिल करनी है तो उसके बल्लेबाजों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. 

कॉपी पीटीआई के इनपुट के साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक

वीडियोज

Sansani: Gorakhpur की बैड गर्ल का मायाजाल! | Crime News
UP Mock Drill: यूपी के 75 जिलों में हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल.. | Mock Drill | Hindi News
Janhit: संतों का अखिल भारतीय 'ओपिनियन' पोल! | Yogi Vs Shankaracharya | Magh Mela | ABP News
Shankaracharya Controversy: Chitra ने खोल दिए Avimukteshwaranand विवाद के सारे पन्ने ! | Mahadangal
Shankaracharya Controversy: 6 दिनों से धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद बिगड़ी तबीयत | Magh Mela

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
कड़ाके की सर्दी और बर्फीले मौसम के बीच चलती है पढ़ाई, जानें भारत की सबसे ऊंची यूनिवर्सिटी
कड़ाके की सर्दी और बर्फीले मौसम के बीच चलती है पढ़ाई, जानें भारत की सबसे ऊंची यूनिवर्सिटी
नहीं याद आ रहा UAN नंबर, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
नहीं याद आ रहा UAN नंबर, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
Embed widget