एक्सप्लोरर

IND vs ENG 2nd Test: शुभमन गिल की तारीफ कर रहे थे सचिन, फैन ने सारा तेंदुलकर की शादी को लेकर पूछ लिया ये सवाल

Shubman Gill - Sara Tendulkar: शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 269 रनों की पारी खेली. इस ऐतिहासिक पारी में कप्तान ने कई रिकॉर्ड बनाए. सचिन तेंदुलकर ने इस पारी के लिए कप्तान की तारीफ़ की.

IND vs ENG 2nd Test: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल ने 269 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 10 से अधिक रिकॉर्ड बनाए. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी उनसे काफी प्रभावित हुए और तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. इस पर एक यूजर ने सारा तेंदुलकर की शादी को लेकर सवाल पूछा.

शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर को लेकर कई समय तक अफवाहें रही कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि कुछ समय ये खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है. डेटिंग की ख़बरों को लेकर न तो सारा और न ही गिल की तरफ से कभी प्रतिक्रिया आई.

सचिन ने सोशल मीडिया पर लिखा, "आज शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा द्वारा दिखे इंटेंट और कमिटमेंट को देखर बहुत ख़ुशी हुई. बहुत अच्छा खेले." इस पर एक यूजर ने लिखा, "सारा तेंदुलकर की शादी की खबर कब सुना रहे हो, शुभमन अगली पारी के लिए तैयार है." 

बता दें कि सारा तेंदुलकर अभी भारत में नहीं हैं. वह यूरोप में हैं. सारा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए बताया कि वह अभी स्विट्ज़रलैंड के शहर ज्यूरिख में हैं.

शुभमन गिल ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

269 रनों की पारी में गिल ने 10 से ज्यादा रिकॉर्ड तोड़े, इसमें सचिन के रिकार्ड्स भी शामिल हैं. पहले SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय सचिन (241) थे, अब गिल के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज हो गया. 

शुभमन गिल अब सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. वह इंग्लैंड में 250 से अधिक की पारी खेलने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं. वह टेस्ट में डबल सेंचुरी लगाने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं, वह इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 3 शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय हैं. इनके आलावा भी उन्होंने इस पारी में कई रिकॉर्ड तोड़े.

मजबूत स्थिति में टीम इंडिया

भारत एजबेस्टन में आज तक कोई टेस्ट नहीं जीती है, लेकिन दो दिनों के खेल को देखने के बाद लग रहा है कि इतिहास रचने जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 77 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए हैं. इंग्लैंड अभी 510 रन पीछे हैं. आकाश दीप ने तीसरे ही ओवर में लगातार 2 गेंदों में 2 विकेट (ओली पोप, बेन डकेट) लेकर इंग्लैंड के टॉप आर्डर को ध्वस्त कर दिया. इसके बाद सिराज ने जैक क्रॉली (19) के रूप में तीसरा विकेट चटकाया.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

रूस की 14 करोड़ आबादी में कितने फीसदी मुस्लिम, तेजी से क्यों फैल रहा इस्लाम? जानें 2030 तक कितने होंगे मुसलमान
रूस की 14 करोड़ आबादी में कितने फीसदी मुस्लिम, तेजी से क्यों फैल रहा इस्लाम? जानें 2030 तक कितने होंगे मुसलमान
अजमेर दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
अजमेर दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
जिस आलीशान महल में होगा पुतिन का स्वागत, जानें क्या है उसकी कीमत, कितना लग्जीरियस है हैदराबाद हाउस?
जिस आलीशान महल में होगा पुतिन का स्वागत, जानें क्या है उसकी कीमत, कितना लग्जीरियस है हैदराबाद हाउस?
2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गईं ये फिल्में, साउथ को पछाड़ बॉलीवुड ने मारी बाजी
2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गईं ये फिल्में, साउथ को पछाड़ बॉलीवुड ने मारी बाजी
Advertisement

वीडियोज

Indian Middle Class Debt Trap: बढ़ते Loan और घटती Savings की असल कहानी | Paisa Live
Putin India Visit: भारतीय मूल के रूस के विधायक Abhay Singh बोले, 'कोई देश नहीं टिक पाएगा' | PM Modi
Putin India Visit: भारतीय मूल के रूस के विधायक Abhay Singh बोले, 'कोई देश नहीं टिक पाएगा' | PM Modi
Putin India Visit: Delhi में पुतिन की यात्रा से पहले रुस हाऊस में फोटों प्रदर्शन | abp #shorts
Delhi Pollution: 'किस मौसम का मजा लें' | Priyanka Gandhi | abp  #shorts
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस की 14 करोड़ आबादी में कितने फीसदी मुस्लिम, तेजी से क्यों फैल रहा इस्लाम? जानें 2030 तक कितने होंगे मुसलमान
रूस की 14 करोड़ आबादी में कितने फीसदी मुस्लिम, तेजी से क्यों फैल रहा इस्लाम? जानें 2030 तक कितने होंगे मुसलमान
अजमेर दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
अजमेर दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
जिस आलीशान महल में होगा पुतिन का स्वागत, जानें क्या है उसकी कीमत, कितना लग्जीरियस है हैदराबाद हाउस?
जिस आलीशान महल में होगा पुतिन का स्वागत, जानें क्या है उसकी कीमत, कितना लग्जीरियस है हैदराबाद हाउस?
2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गईं ये फिल्में, साउथ को पछाड़ बॉलीवुड ने मारी बाजी
2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गईं ये फिल्में, साउथ को पछाड़ बॉलीवुड ने मारी बाजी
विजय हजारे ट्रॉफी में एक मैच खेलने का कितना पैसा लेंगे विराट कोहली? रकम जान आपके होश उड़ जाएंगे
विजय हजारे ट्रॉफी में एक मैच खेलने का कितना पैसा लेंगे विराट कोहली? रकम जान आपके होश उड़ जाएंगे
Explained: व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा कितना ऐतिहासिक, क्या रिश्ते और मजूबत होंगे, अमेरिका-यूरोप को जलन क्यों?
Explained: व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा कितना ऐतिहासिक, क्या रिश्ते और मजूबत होंगे, अमेरिका-यूरोप को जलन क्यों?
इस राज्य में महिलाओं को साल में 12 दिन की मिलेगी पीरियड्स लीव, जानें किस उम्र तक उठा सकती हैं फायदा?
इस राज्य में महिलाओं को साल में 12 दिन की मिलेगी पीरियड्स लीव, जानें किस उम्र तक उठा सकती हैं फायदा?
क्रिकेटर ऋचा घोष बनीं पश्चिम बंगाल पुलिस में DSP, जानें इस पद पर कितनी मिलती है सैलरी?
क्रिकेटर ऋचा घोष बनीं पश्चिम बंगाल पुलिस में DSP, जानें इस पद पर कितनी मिलती है सैलरी?
Embed widget