एक्सप्लोरर

IND vs ENG 2nd Test: 'इस गेंदबाज को तो प्लेइंग 11 में...', क्लार्क ने दी शुभमन गिल एंड टीम को खास सलाह

India vs England 2nd Test: एजबेस्टन स्टेडियम में होने दूसरे टेस्ट को लेकर माइकल क्लार्क ने उस गेंदबाज का नाम बताया, जिसे भारत की प्लेइंग 11 में जरूर होना चाहिए. उन्होंने इसका कारण भी बताया.

IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा. मेजबान इंग्लैंड सीरीज में 1-0 से आगे हैं, पहले टेस्ट में भारत की गेंदबाजी निराशाजनक रही थी. दूसरे टेस्ट में इसने चिंता और बढ़ा दी है क्योंकि जसप्रीत बुमराह के खेलने पर संशय बना हुआ है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल क्लार्क ने बुमराह को नहीं बल्कि स्पिनर कुलदीप यादव का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें दूसरे टेस्ट में खिलाना चाहिए, उन्होंने इसका कारण भी बताया.

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट को लेकर क्लार्क ने बियॉन्ड 23 पॉडकास्ट पर टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुलदीप यादव को शामिल करने की बात कही. उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में आप 20 विकेट लेकर ही जीत सकते हो. उनके अनुसार कुलदीप विकेट टेकिंग गेंदबाज हैं और अगर वह प्लेइंग 11 में रहेंगे तो इसका फायदा शुभमन गिल एंड टीम को जरूर मिलेगा.

एजबेस्टन स्टेडियम की पिच करेगी टर्न

माइकल क्लार्क ने कहा, "किसी एक गेंदबाज को दोष नहीं दूंगा, लेकिन इंडिया को कुलदीप यादव को जरूर खिलाना चाहिए. वह एक शातिर विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और उनके नहीं होने से दूसरे टेस्ट में इतना अंतर देखने को मिला."

क्लार्क ने कहा, "एजबेस्टन स्टेडियम की पिच थोड़ा टर्न करेगी, ऐसे में कुलदीप यादव खतरनाक हो सकते हैं. अगर कुलदीप लय में रहें तो इंडिया का जीतना आसान रहेगा. उनका प्लेइंग 11 में होना निर्णायक साबित हो सकता है."

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज निक नाइट को भी यही लगता है कि शुभमन गिल को दूसरे टेस्ट की प्लेइंग 11 में कुलदीप यादव को शामिल करना चाहिए. उन्होंने इसी पॉडकास्ट में कहा कि इंग्लैंड आक्रामक रवैया अपनाता है और कुलदीप यादव की गेंदबाजी वेरिएशन पर उन्हें मुश्किल भी हो सकती है.

किस गेंदबाज की जगह प्लेइंग 11 में आ सकते हैं कुलदीप यादव

जसप्रीत बुमराह के खेलने पर संशय बरक़रार है, लेकिन अगर वो दूसरा टेस्ट नहीं खेलते तो कुलदीप यादव उनकी जगह प्लेइंग 11 में शामिल हो सकते हैं. लेकिन अगर वो खेले तो संभावना है कि शार्दुल ठाकुर को बाहर होना पड़े. कुलदीप ने इससे पहले इंग्लैंड में 2018 में एक ही टेस्ट खेला है, उसमे उन्होंने 9 ओवरों में 44 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले सके थे. 

दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: पडिक्कल के बाद केएल राहुल ने पूरा किया अर्धशतक, 150 पार भारत
LIVE: पडिक्कल के बाद केएल राहुल ने पूरा किया अर्धशतक, 150 पार भारत
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
ऐतिहासिक जीत के करीब बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया पर पारी की हार का खतरा
ऐतिहासिक जीत के करीब बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया पर पारी की हार का खतरा

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget