एक्सप्लोरर

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में ऐसी दिख सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

IND vs ENG 2nd Test: पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे चल रहा है. अब दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा.

IND vs ENG Playing XI Second Test: पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे चल रहा है. टीम इंडिया लीड्स टेस्ट में बहुत मजबूत स्थिति में होने के बावजूद अंतिम दिन 371 रनों के लक्ष्य को बचा नहीं पाई थी. अब दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाना है. यह ऐसा मैदान है, जहां टीम इंडिया ने कभी कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है. विशेष रूप से जसप्रीत बुमराह के खेलने पर सवालिया निशान लगा हुआ है. यहां जानिए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है और पिच का हाल (IND vs ENG 2nd Test Pitch Report) कैसा रहेगा.

पिच रिपोर्ट

एजबेस्टन की पिच पर टेस्ट क्रिकेट का तगड़ा रोमांच देखने को मिलता रहा है. यहां मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजी हावी रहती है. पहले दो दिनों में तेज गेंदबाजों को अच्छा बाउंस और सीम मूवमेंट देखने को मिलती है. जैसे मैच तीसरे और चौथे दिन में प्रवेश करेगा, वैसे ही बल्लेबाजी करना आसान होता जाएगा. चौथे दिन के आखिरी सेशन और पांचवें दिन स्पिनरों को काफी मदद मिल सकती है. आमतौर पर इस मैदान पर बड़े-बड़े स्कोर बनते रहे हैं.

मैच प्रिडिक्शन

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 137 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिनमें टीम इंडिया को 35 बार और इंग्लैंड को 52 मौकों पर जीत मिली है. उनके बीच 50 मुकाबले ड्रॉ रहे. मौजूदा सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे चल रही है और दूसरा मैच एजबेस्टन ग्राउंड पर खेला जाना है. यह एक ऐसा मैदान है, जहां भारतीय क्रिकेट टीम अब तक के इतिहास में कोई टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है. इस मैदान पर खेले गए 8 भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैचों में 7 बार इंग्लिश टीम विजयी रही और एक मैच ड्रॉ रहा था. शुभमन गिल अभी कप्तानी के गुर सीख रहे हैं, ऐसे में उनके कंधों पर नया इतिहास लिखने का बहुत बड़ा भार होगा. आंकड़े और परिस्थितियां, टीम इंडिया के खिलाफ जाती दिख रही हैं.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), करुण नायर, ऋषभ पंत, रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

यह भी पढ़ें:

भारत ने पहले टेस्ट से सीखा सबक, बल्ला लेकर मैदान पर उतरे बॉलर्स, इंग्लैंड के खिलाफ करेंगे कमाल?

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget