एक्सप्लोरर

IND vs ENG: आज भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20, जानिए पॉसिबल प्लेइंग इलेवन से लेकर पिच और मौसम की रिपोर्ट

IND vs ENG 2nd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (9 जुलाई) बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

Edgbaston T20: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (9 जलाई) बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज में टीम इंडिया (Team India) फिलहाल 1-0 से आगे है. आज का मुकाबला जीतकर वह सीरीज में अजेय बढ़त लेना चाहेगी, वहीं इंग्लैंड के लिए यह मुकाबला 'करो या मरो' का होगा. उसे सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा.

इंग्लैंड के लिए एक अच्छी बात यह है कि एजबेस्टन में उसने आज तक कोई भी टी20 मुकाबला नहीं गंवाया है. इंग्लिश टीम ने यहां तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में उसे जीत मिली है. इसमें एक मुकाबला भारत से भी रहा है. 8 साल पहले इंग्लैंड ने इस मैदान पर भारत को 3 रन से रोमांचक शिकस्त दी थी.

पिच का मिजाज
टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट के इस सीजन के 8 मैच इस मैदान पर खेले गए थे. इनमें 5 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है. इनमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 101 से लेकर 228 तक रन बनाए हैं. यानी पिच से बल्लेबाजों और गेंदबाजों को बराबर मदद मिलती रही है. दोनों पारियों की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिल सकती है लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा पिच पर बल्लेबाजी करना आसान हो जाएगा.

टॉस और मौसम की भूमिका
इस मैदान पर हुए 5 इंटरनेशनल मैचों में भी हर बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है. ऐसे में कहा जा सकता है कि पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को कुछ फायदा हो सकता है. टॉस जीतने वाली टीम भी पहले बैटिंग चुन सकती है. यहां आज का मौसम मैच के दौरान साफ रहने की उम्मीद है. इस दौरान धूप खिली रहेगी.

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन
आज होने वाले मुकाबले के लिए भारतीय टीम में विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह भी उपलब्ध होंगे. ऐसे में टीम प्रबंधन के लिए प्लेइंग इलेवन का चुनाव बेहद मुश्किल होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि इन दिग्गजों के बिना भी भारतीय टीम ने टी20 सीरीज का पहला मुकाबला अपने नाम कर लिया था. उधर, इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में एक-दो बदलाव किए जा सकते हैं.

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्‍तान), ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव/दीपक हुडा, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्‍वर कुमार, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड: जेसन रॉय, जोस बटलर (कप्तान), डेविड मलान, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, ​​​​हैरी ब्रुक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, डेविड विली, मैथ्यू पार्किंसन, रिचर्ड ग्लीसन

यह भी पढ़ें..

IND vs ENG 1st T20: मैच गंवाने के बाद इंग्लिश कप्तान बटलर ने की भुवनेश्वर की तारीफ, बोले- 'वह हर जगह स्विंग करा सकते हैं'

IND vs ENG: एक ही सीरीज में हुआ था दिनेश कार्तिक और एलेक्स व्हार्फ का डेब्यू, अब अंपायर बन कर सामने आए इंग्लिश क्रिकेटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
EXCLUSIVE: अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित नरेंद्र बरवाल ने ABP से कहा- मेहनत का फल मिल गया
अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित नरेंद्र बरवाल ने ABP से कहा- मेहनत का फल मिल गया

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget