एक्सप्लोरर

IND vs ENG: अगर ऐसा हुआ तो सीधे फाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया, इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेलेगी सेमीफाइनल मैच!

T20 World Cup 2024 IND vs ENG: टीम इंडिया का इस टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है. अगर दूसरा सेमीफाइनल मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ तो भारत को फायदा हो जाएगा.

India vs England T20 World Cup 2024: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच गुरुवार को खेला जाएगा. यह मुकाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में आयोजित होगा. इस मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना है. अहम बात यह है कि इस मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है. जबकि पहले सेमीफाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है. अगर यह मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ तो टीम इंडिया को फायदा हो जाएगा. इसका इंग्लैंड को बड़ा नुकसान हो जाएगा.

भारत और इंग्लैंड के सेमीफाइनल मैच के लिए 250 मिनट का अतिरिक्त समय रखा गया है. अगर मैच बारिश की वजह से प्रभावित होता है तो तय समय से करीब 4 घंटे के अंदर पूरा किया जा सकेगा. लेकिन मैच न खेल पाने की स्थिति में भारत-इंग्लैंड को रिजर्व डे का फायदा नहीं मिलेगा.

अगर ऐसा हुआ तो सीधे फाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया -

भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ तो यह रिजर्व डे पर नहीं खेला जाएगा. अगर मैच रद्द हुआ तो टीम इंडिया सीधा फाइनल में पहुंचेगी. लिहाजा उसे सेमीफाइनल की एक भी गेंद नहीं खेलनी होगी. भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. हालांकि बारिश इसका मजा किरकिरा कर सकती है.

मैच रद्द हुआ तो क्यों फाइनल में जाएगी टीम इंडिया -

दरअसल भारतीय टीम ने सुपर 8 के ग्रुप 1 में तीन मैच खेले. इस दौरान भारत ने तीनों मैच जीते. इस वजह से वह ग्रुप 1 की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही. इंग्लैंड की बात करें तो वह ग्रुप 2 की पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर रही. लिहाजा अगर सेमीफाइनल मैच रद्द हुआ तो टीम इंडिया टॉप पर होने की वजह से सीधे फाइनल में जाएगी.

यह भी पढ़ें : IND vs ENG Semifinal: भारत-इंग्लैंड मैच के लिए नहीं रखा गया रिजर्व डे, जानें क्या है कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
LIVE: तीसरे सत्र का खेल शुरू, टीम इंडिया को नहीं मिल रहा डिकवेला-सोनल का तोड़
LIVE: तीसरे सत्र का खेल शुरू, टीम इंडिया को नहीं मिल रहा डिकवेला-सोनल का तोड़
भारत के 7 सबसे लंबे क्रिकेटर, देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत के 7 सबसे लंबे क्रिकेटर, देखें लिस्ट में कौन-कौन
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget