एक्सप्लोरर

IND vs ENG पहले टेस्ट में भारत की हार के 7 गुनहगार, किसी ने छोड़े कैच तो किसी ने लुटाए खूब रन

Why indian cricket team lost to england: शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम 835 रन बनाने के बावजूद इंग्लैंड से पहला टेस्ट हार गई. जानिए हार के 7 गुनहगार कौन हैं.

IND vs ENG 1st Test: शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने लीड्स टेस्ट की शुरुआत शानदार तरीके से की थी. यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और कप्तान गिल ने शतक जड़े थे. दूसरी पारी में भी 2 शतक आए थे और पहली बार हुआ था जब एक टेस्ट में भारतीय पारी में 5 शतक लगे हों, लेकिन बावजूद इसके भारत मैच हार गई. जानिए लीड्स टेस्ट में भारत की हार के 7 गुनहगार कौन रहें.

मौके का फायदा नहीं उठा पाए करुण नायर

8 साल बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे करुण नायर से बहुत उम्मीदें थी. पहली पारी में तो वह खाता भी नहीं खोल पाए, लेकिन दूसरी पारी में भी असफल रहे. दूसरी पारी में उन्होंने सिर्फ 20 रन बनाए.

महंगे साबित हुए प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा ने दोनों पारियों में मिलाकर कुल 5 विकेट लिए लेकिन अधिक रन लुटाकर एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. वह भारत के लिए एक पारी में कम से कम 20 ओवर डालने के बाद पहले गेंदबाज बने, जिन्होंने 6 रन प्रति ओवर से अधिक खर्चे. पहली पारी में उन्होंने 20 ओवरों में 6.40 की इकॉनमी से 128 रन दिए. दूसरी पारी में प्रसिद्ध ने 15 ओवरों में 6.13 की इकॉनमी से 92 रन दिए.

यशस्वी जायसवाल ने छोड़े 4 कैच

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में शतक जरूर लगाया लेकिन मैच खत्म होने तक वह हार की एक बड़ी वजह भी बन गए. दरअसल उन्होंने 4 कैच छोड़े, दूसरी पारी में बेन डकेट का कैच उन्होंने महत्वपूर्ण समय पर छोड़ा. अगर जायसवाल वो कैच पकड़ते तो स्थिति शायद अलग होती.

रवींद्र जडेजा रहे बेअसर

रवींद्र जडेजा भारतीय प्लेइंग 11 में अकेले ऑलराउंडर और एकमात्र स्पिनर गेंदबाज थे, उन्हें कुलदीप यादव से ऊपर तवज्जो दी गई थी. जडेजा इस प्लेइंग 11 में सबसे अनुभवी भी थे, लेकिन वह कुछ ख़ास नहीं कर पाए. पहली पारी में उन्होंने सिर्फ 11 रन बनाए और 23 ओवरों में 68 रन खर्चे. दूसरी पारी में वह 25 पर नॉट आउट रहे और 24 ओवरों में 104 रन लुटाकर 1 विकेट लिया.

शार्दुल ठाकुर भी रहे फेल

लॉर्ड शार्दुल ठाकुर ने दूसरी पारी में लगातार 2 विकेट लेकर वापसी जरूर कराई थी, लेकिन उसके आलावा पूरे मैच में वह कुछ ख़ास नहीं कर पाए. पहली पारी में उन्होंने 6 ओवरों में 38 रन दिए, बल्ले से तो वह पूरी तरह फेल हुए. पहली पारी में 1 और दूसरी पारी में 4 रन बनाकर आउट हुए.

मोहम्मद सिराज से नहीं मिली कोई मदद

जसप्रीत बुमराह के साथ मोहम्मद सिराज इस प्लेइंग 11 में दूसरे सबसे मुख्य गेंदबाज थे, लेकिन वो उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए. सिराज ने दूसरी पारी में 51 रन दिए, जबकि कोई विकेट नहीं ले सके. हालांकि उनकी ही गेंद पर यशस्वी ने बेन डकेट का कैच छोड़ा था, नहीं तो स्थिति कुछ और हो सकती थी. पहली पारी में उन्होंने 4.52 की इकॉनमी से 122 रन दिए.

डेब्यू में फेल हुए साई सुदर्शन

पहली पारी में भारत की अच्छी शुरुआत हुई थी, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े थे. लेकिन इसके बाद भी डेब्यू पारी में साई सुदर्शन शून्य पर आउट हो गए. दूसरी पारी में भी वह सिर्फ 30 रन बना पाए.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
'अच्छे दिन की उम्मीदों पर पानी फिर गया...', योगी सरकार के बजट पर मायावती की आई प्रतिक्रिया
'अच्छे दिन की उम्मीदों पर पानी फिर गया...', योगी सरकार के बजट पर मायावती की आई प्रतिक्रिया
Thailand School Firing: कनाडा के बाद थाईलैंड के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोग घायल, शूटर्स ने टीचर्स और स्टू़डेंट्स को बनाया बंधक
थाईलैंड के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोग घायल, शूटर्स ने टीचर्स और स्टू़डेंट्स को बनाया बंधक
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर

वीडियोज

Mangal Lakshmi: 🤔Mangal-Jairaj का अनजाना मिलन, बिना चेहरा देखे शुरू हुई दुश्मनी या नई उलझन?
Kohrra 2 Review | पुलिस, Family और एक नयी Murder Mystery | Mona Singh, Varun Sobti की जबरदस्त Performance
Parliament Session: संसद में राहुल को लेकर क्या बोल गए अनुराग? | Anurag Thakur on Rahul
Rahul Gandhi Full Speech: सदन में 'अडानी-अंबानी' पर बवाल! जब राहुल गांधी के भाषण पर छिड़ गई जंग!
8 Opposition MPs Suspension: Lok Sabha में 'No Entry', Congress और Left के सांसदों की बढ़ी मुश्किलें!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
'अच्छे दिन की उम्मीदों पर पानी फिर गया...', योगी सरकार के बजट पर मायावती की आई प्रतिक्रिया
'अच्छे दिन की उम्मीदों पर पानी फिर गया...', योगी सरकार के बजट पर मायावती की आई प्रतिक्रिया
Thailand School Firing: कनाडा के बाद थाईलैंड के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोग घायल, शूटर्स ने टीचर्स और स्टू़डेंट्स को बनाया बंधक
थाईलैंड के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोग घायल, शूटर्स ने टीचर्स और स्टू़डेंट्स को बनाया बंधक
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर
'द डायरी ऑफ मणिपुर' से बॉलीवुड डेब्यू को तैयार महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, चार्ज की इतनी फीस
'द डायरी ऑफ मणिपुर' से बॉलीवुड डेब्यू को तैयार महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, चार्ज की इतनी फीस
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
SIR VS SR: SIR और SR लिस्ट में क्या है अंतर, दोनों में क्या-क्या चीजें होती हैं चेक?
SIR और SR लिस्ट में क्या है अंतर, दोनों में क्या-क्या चीजें होती हैं चेक?
Google से पूछा ‘जयपुर के पॉश इलाके कौन से हैं' और कर डाली लाखों की चोरी, चोरी के तरीके से हैरान यूजर्स
Google से पूछा ‘जयपुर के पॉश इलाके कौन से हैं' और कर डाली लाखों की चोरी, चोरी के तरीके से हैरान यूजर्स
Embed widget