एक्सप्लोरर

IND vs ENG: प्रसिद्ध कृष्णा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने

Prasidh Krishna Shameful Record: भारत बनाम इंग्लैंड (IND vs ENG 1st Test) पहले टेस्ट में प्रसिद्ध कृष्णा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. इंग्लिश बल्लेबाजों ने उनके ओवरों की खूब कुटाई की.

IND vs ENG 1st Test: ओली पोप, हैरी ब्रूक और जैमी स्मिथ के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए, बावजूद उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. भारत बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट का आज चौथा दिन है, तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 465 रनों पर समाप्त हुई. भारत आज दिन की शुरुआत 90/2 से करेगा, केएल राहुल 43 और शुभमन गिल 6 रन बनाकर नाबाद हैं.

जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के टॉप 3 विकेट चटकाए, इस दौरान प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर बेअसर नजर आ रहे थे. हालांकि तीसरे दिन ओली पोप के रूप में कृष्णा ने महत्वपूर्ण विकेट दिलाया. इसके बाद उन्होंने महत्वपूर्ण मौकों पर जैमी स्मिथ (40) और हैरी ब्रूक (99) को भी आउट किया. लेकिन उनकी गेंदों पर इंग्लिश बल्लेबाजों ने खूब कुटाई भी की, यही वजह रही कि एक शर्मनाक रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गया.

बहुत महंगे साबित हुए प्रसिद्ध

प्रसिद्ध ने पहली पारी में 20 ओवर डाले, 3 विकेट लिए लेकिन रन भी खूब लुटाए. उनका इकॉनमी बहुत खराब रहा, उन्होंने 6.40 की इकॉनमी से 128 रन दिए. शार्दुल ठाकुर ने भी 6.33 की इकॉनमी से 38 रन दिए लेकिन कप्तान ने उनसे सिर्फ 6 ही ओवर डलवाए. 

प्रसिद्ध कृष्णा भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे महंगा स्पेल फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने कम से कम 20 ओवर फेंके. पहले ये अनचाहा रिकॉर्ड वरुण एरोन के नाम था, जिन्होंने 2014 में एडिलेड में खेले गए टेस्ट में 5.91 की इकॉनमी से रन दिए थे. प्रसिद्ध पहले भारतीय गेंदबाज हैं, जिन्होंने कम से कम एक पारी में 20 ओवर डाले और 6 रन प्रति ओवर से अधिक दिए.

मोहम्मद सिराज भी महंगे साबित हुए, उन्होंने 27 ओवरों में 4.52 की इकॉनमी से 122 रन खर्चे. उन्होंने बेन स्टोक्स समेत 2 विकेट लिए. जबकि जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की, उन्होंने 24.4 ओवरों में 83 रन देकर 5 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. उन्होंने जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रुट, क्रिस वोक्स और जोश टंग को आउट किया.

आज भारत की निगाहें बड़ा टारगेट सेट करने पर

आज टेस्ट का चौथा दिन है, शुभमन गिल चाहेंगे कि उनकी टीम आज पूरे दिन बल्लेबाजी करे और 400 के करीब का टारगेट इंग्लैंड के लिए पांचवे दिन सेट किया जाए. पिच बल्लेबाजों के अनुकूल नजर आ रही है, लेकिन अगर बादल आए तो गेंद स्विंग होगी और फिर गेंदबाजों को मदद मिलेगी. मौसम रिपोर्ट के अनुसार दूसरे सेशन में बादल आने और बूंदाबांदी होने के आसार है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget