एक्सप्लोरर

IND vs ENG: राहुल-पंत के शतक से बना इतिहास, एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर इस गेंदबाज ने मचाया कहर; जानिए चौथे दिन क्या कुछ हुआ

IND vs ENG 1st Test Day 4 Highlights: केएल राहुल और ऋषभ पंत के शतक के बाद ऐसा हुआ जो आज तक भारतीय क्रिकेट इतिहास में नहीं हुआ था. चौथे दिन इंग्लिश गेंदबाज ने एक ही ओवर में 3 विकेट लिए.

India vs England 1st Test: भारत बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट के चौथे दिन की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं हुई थी, शुभमन गिल 8 रन बनाकर ब्रायडेन कार्स की गेंद पर बोल्ड हो गए. गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्टंप पर जा लगी. इसके बाद केएल राहुल ने क्लास पारी खेली, स्विंग होती गेंदों को संयम से खेला और छोड़ा. उन्होंने अपना शतक पूरा किया. इसके बाद ऋषभ पंत ने भी अपनी सेंचुरी जड़ी, और ऐसा पहली बार हुआ जब एक टेस्ट में भारतीय पारी में 5 शतक आए हों. इंग्लैंड के गेंदबाज ने एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर कहर बरपाया.

राहुल-पंत के शतक से बना इतिहास

भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास में पहली बार हुआ जब एक टेस्ट में भारतीय पारी में 5 शतक आए हों. पहली पारी में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने शतक जड़ा था. दूसरी पारी में केएल राहुल और ऋषभ पंत ने सेंचुरी ठोकी. हालांकि इससे पहले एक पारी में भी 4 शतक कई बार बने हैं, लेकिन एक टेस्ट में 5 शतक पहली बार बने.

केएल राहुल ने 137 और ऋषभ पंत ने 118 रन बनाए. करुण नायर ने एक बार फिर निराश किया, वह 20 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पर आउट हुए. पहली पारी में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे. रविंद्र जडेजा 25 रन बनाकर नॉट आउट रहे, लेकिन दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरने से टीम इंडिया 364 रनों पर सिमट गई.

भारत की दूसरी पारी 364 पर सिमटी, जोश टंग ने एक ओवर में लिए 3 विकेट

भारत की कोशिश थी कि पूरे चौथे दिन बल्लेबाजी करें और 400 से अधिक का टारगेट इंग्लैंड के लिए सेट किया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. जोश टंग ने 91वें ओवर में 3 विकेट झटके, उन्होंने पहली और दूसरी गेंद पर क्रमश शार्दुल ठाकुर (4) और मोहम्मद सिराज (0) को आउट किया. वह हैट्रिक से चूक गए लेकिन चौथी गेंद पर उन्होंने जसप्रीत बुमराह (0) को भी पवेलियन भेज दिया. इसके बाद शोएब बशीर ने प्रसिद्ध कृष्णा (0) को आउट कर भारत की पारी समाप्त की.

इंग्लैंड ने बिना विकेट खोए बना लिए 21 रन

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए जीत के लिए 371 रन का लक्ष्य रखा. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने बिना विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं. जैक क्रॉली ने 12 और बेन डकेट ने 9 रन बनाए. अब पांचवे दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 350 रन और चाहिए और भारत को जीतने के लिए 10 विकेट चाहिए.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में तारिक रहमान की BNP की बंपर जीत, पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने भेजा मैसेज, जानें क्या कहा
बांग्लादेश में तारिक रहमान की BNP की बंपर जीत, पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने भेजा मैसेज, जानें क्या कहा
दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब सरकार के इस खास प्रोजेक्ट से लाइट होगी सस्ती
दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब सरकार के इस खास प्रोजेक्ट से लाइट होगी सस्ती
बांग्लादेश में 'रहमान युग', भारत के लिए गुड न्यूज, पाकिस्तान परस्त जमात का सफाया
बांग्लादेश में 'रहमान युग', भारत के लिए गुड न्यूज, पाकिस्तान परस्त जमात का सफाया
PSL 11 ऑक्शन में चौंकाने वाले नाम अनसोल्ड, इन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
PSL 11 ऑक्शन में चौंकाने वाले नाम अनसोल्ड, इन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार

वीडियोज

Sansani: लैंबॉर्गिनी कांड का पिक्चर 'पोस्टमार्टम' !  | Crime
Board Exam 2026 : बोर्ड परीक्षा है या नकल का कम्पीटशन? परीक्षा के दौरान जमकर नकल | Viral Video
ABP Report: लैम्बॉर्गिनी वाला खेल, चट गिरफ्तारी पट बेल | Lucknow Lamborghini Crash | UP News
Maha Dangal With Chitra Tripath: कांग्रेसी सांसदों की 'फौज', किसने की गाली-गलौज? | Parliament
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम गिरफ्तार

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में तारिक रहमान की BNP की बंपर जीत, पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने भेजा मैसेज, जानें क्या कहा
बांग्लादेश में तारिक रहमान की BNP की बंपर जीत, पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने भेजा मैसेज, जानें क्या कहा
दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब सरकार के इस खास प्रोजेक्ट से लाइट होगी सस्ती
दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब सरकार के इस खास प्रोजेक्ट से लाइट होगी सस्ती
बांग्लादेश में 'रहमान युग', भारत के लिए गुड न्यूज, पाकिस्तान परस्त जमात का सफाया
बांग्लादेश में 'रहमान युग', भारत के लिए गुड न्यूज, पाकिस्तान परस्त जमात का सफाया
PSL 11 ऑक्शन में चौंकाने वाले नाम अनसोल्ड, इन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
PSL 11 ऑक्शन में चौंकाने वाले नाम अनसोल्ड, इन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
O’Romeo Review: रोमियो से हो जाएगा प्यार, जूलियट भी कम नहीं
रोमियो से हो जाएगा प्यार, जूलियट भी कम नहीं
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला बांग्लादेशी नेता मामूनुल हक चुनाव हारा, नहीं बचा पाया अपनी सीट
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला बांग्लादेशी नेता मामूनुल हक चुनाव हारा, नहीं बचा पाया अपनी सीट
क्या दवाओं से ज्यादा असरदार होंगे न्यूट्रास्युटिकल्स? प्रिवेंटिव हेल्थकेयर का नया ट्रेंड समझें
क्या दवाओं से ज्यादा असरदार होंगे न्यूट्रास्युटिकल्स? प्रिवेंटिव हेल्थकेयर का नया ट्रेंड समझें
Kiss Day 2026: क्या एक-दूसरे को किस करने से कम हो जाता है स्ट्रेस, जानें कैसे काम करता है यह?
क्या एक-दूसरे को किस करने से कम हो जाता है स्ट्रेस, जानें कैसे काम करता है यह?
Embed widget