एक्सप्लोरर

IND vs ENG 1st T20I: आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा पहला टी20, शाम 7 बजे शुरू होगा मैच

इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज शाम सात बजे से मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा.

IND vs ENG 1st T20I: टेस्ट सीरीज में धमाकेदार जीत के बाद अब भारत और इंग्लैंड की क्रिकेट टीमें टी20 सीरीज में फतह हासिल करने के लिए मैदान पर उतरेंगी. आज शाम सात बजे से मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. दोनों ही टीमें जीत के साथ सीरीज का आगाज़ करना चाहेंगी. टी20 क्रिकेट में इंग्लैंड और इंडिया दोनों का ही प्रदर्शन शानदार रहा है, ऐसे में यह सीरीज बेहद रोमांचित हो सकती है.

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में इंडिया और इंग्लैंड के बीच हेड-टू-हेड की बात करें तो दोनों टीमें इस फॉर्मेट में अब तक 14 बार आमने-सामने आ चुकी हैं. इसमें दोनों ही टीमों को सात-सात जीत मिली है. वहीं भारतीय सरज़ीमन पर इंग्लैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ अब तक कुल छह मच खेले हैं, जिसमें उसे तीन मैचों में जीत और तीन मैचों में हार मिली है.

केएल राहुल और रोहित शर्मा करेंगे ओपनिंग

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साफ कर दिया है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में उप कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल पारी का आगाज़ करेंगे. ऐसे में यह साफ है कि शिखर धवन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलेगी. मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव में से किसी एक को मौका मिल सकता है, क्योंकि ऋषभ पंत की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह माना जा रहा है कि वह हार्दिक पांड्या के साथ मैच फिनिशर की भूमिका अदा करेंगे. वॉशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल के रूप में भारत दो स्पिन गेंदबाजों के साथ इंग्लिश टीम का सामना कर सकता है.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम- रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर/सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, दीपक चहर, भुवनेश्वर कुमार और नवदीप सैनी/टी नटराजन.

जेसन रॉय और जोस बटलर कर सकते हैं ओपनिंग

इंग्लैंड के लिए इस मैच में जेसन रॉय और जोस बटलर ओपनिंग कर सकते हैं. इसके बाद तीन नंबर पर डेविड मलान का खेलना तय है. मलान मौजूदा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज़ हैं. इसके बाद मिडिल ऑर्डर में कप्तान इयोन मोर्गेन, जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स जैसे दिग्गज बल्लेबाज़ होंगे. वहीं ऑलराउंडर मोईन अली और सैम कर्रन फिनिशर का रोल अदा कर सकते हैं. क्रिस जॉर्डन और जोफ्रा आर्चर तेज गेंदबाजी विभाग संभाल सकते हैं.

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड टीम- जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन रॉय, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गेन (कप्तान), बेन स्टोक्स, सैम कर्रन, मोईन अली, आदिल रशीद, क्रिस जॉर्डन और जोफ्रा आर्चर.

यह भी पढ़ें- 

Ind vs Eng T20I: इंग्लैंड के कप्तान मोर्गन ने माना- इंडिया को हराना है बेहद ही मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
BCCI से एमएस धोनी को कितनी मिलती है पेंशन, जानें हर महीने की कमाई
BCCI से एमएस धोनी को कितनी मिलती है पेंशन, जानें हर महीने की कमाई
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget