एक्सप्लोरर

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में पुजारा को उपकप्तान बनाने पर भड़के फैंस, कहा –‘यह क्या मजाक है’

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए चेतेश्वर पुजारा को उप्कप्तान बनाया गया है. फैंस BCCI के इस निर्णय के बाद भड़क गए हैं.

India vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश की टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का पहला मुकाबला 14 दिसंबर से खेला जाएगा. वहीं कप्तान रोहित शर्मा के अंगूठे में चोट के कारण पहले मैच से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह केएल राहुल पहले टेस्ट मैच में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. वहीं उपकप्तानी का जिम्मा चेतेश्वर पुजारा के हाथ में दी गई है. इसकी जानकारी बीसीसीआई ने दी है.

वहीं फैंस बीसीसीआई द्वारा पुजारा को पहले टेस्ट में उपकप्तान बनाए जाने के बाद भड़क गए हैं. क्रिकेट फैंस बीसीसीआई की जमकर आलोचना कर रहे हैं. दरअसल, भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान चोटिल हो गए थे. उन्हें चोट के बाद टेस्ट सीरीज के पहले मैच से बाहर होना पड़ा है.

वहीं बीसीसीआई ने रोहित के बाहर होने के बाद पहले टेस्ट के टीम इंडिया के स्कॉवड का एलान किया है. बोर्ड के इस स्कॉवड में केएल राहुल को कप्तान और चेतेश्वर पुजारा को उपकप्तान बनाया गया है. वहीं अब फैंस बीसीसीआई के इस निर्णय से भड़क गए हैं.

दरअसल, सभी को यह उम्मीद थी कि पंत को उपकप्तान बनाया जाएगा. फैंस केएल राहुल, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को भारतीय टीम के अगला कप्तान मानते हैं. पंत को हाल ही में हुए न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान उपकप्तानी की जिम्मेदारी भी दी गई थी. ऐसे में सभी को यही उम्मीद थी कि उन्हें फिर से वाइस कैप्टन बनाया जाएगा. पर बीसीसीआई ने सभी को चौंकाते हुए पुजारा को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए वाइस कैप्टन बना दिया है. फैंस इसे लेकर ही बीसीसीआई पर भड़क गए हैं.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया का स्कॉवड

केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव शार्दुल ठाकुर, मो. सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट.

यह भी पढ़ें:

PAK vs ENG: रमीज राजा ने बाबर आज़म को टेस्ट में टी20 प्लेयर खिलाने की दी सलाह, कहा- इंग्लैंड की तरह खेलो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: सोनल दिनुशा ने जड़ा पहला टेस्ट शतक, लहिरू कुमारा के साथ क्रीज पर मौजूद
LIVE: सोनल दिनुशा ने जड़ा पहला टेस्ट शतक, लहिरू कुमारा के साथ क्रीज पर मौजूद
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा फिफ्टी, निरोशन डिकवेला के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा फिफ्टी, निरोशन डिकवेला के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा किस टीम को हराया है?
टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा किस टीम को हराया है?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget