एक्सप्लोरर

IND vs BAN: रोहित शर्मा की वापसी केएल राहुल ने दिया बड़ा अपडेट, जानें दूसरे टेस्ट में खेलेंगे या नहीं

Rohit Sharma Team India: भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल ने रोहित शर्मा की इंजरी और दूसरे टेस्ट मैच में उनकी वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है.

KL Rahul on Rohit Sharma Injury: भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश को 188 रनों से हरा दिया. चटगांव में हुए पहले टेस्ट मैच में जीत के साथ ही भारत अब इस टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. वहीं मैच के बाद भारतीय टीम की पहले टेस्ट में कमान संभालने वाले केएल राहुल ने टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा की चोट और उनके अगले टेस्ट में वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है.

राहुल ने रोहित को लेकर दिया बड़ा बयान
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की कमान संभालने वाले केएल राहुल ने भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा की इंजरी को लेकर और अगले टेस्ट में वापसी पर बड़ा बयान दिया है. राहुल ने कहा कि ‘रोहित के बारे में हमें अगरे एक या दो दिन में जानकारी मिल पाएगी. मैं अभी इससे वाकिफ नहीं हूं. हमारे फोकस फिलहाल पूरी तरह से टेस्ट मैच पर है’. राहुल ने यह पूरी जानकारी बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है.

रोहित ने पास किया फिटनेस टेस्ट
भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान चोट लगी थी. इस वजह से वह तीसरे वनडे में नहीं खेल पाए. इसके अलावा भारत-बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे. हालांकि फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि रोहित शर्मा ने बैंग्लोर स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. हालांकि, नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रोहित शर्मा ने ज्यादा देर तक बल्लेबाजी नहीं की. इसके बाद उन्होंन फिजियो के साथ वक्त बिताया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा रविवार को टीम के साथ जुड़ जाएंगे.    

आपको बता दें कि टीम इंडिया ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच में 188 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है. वहीं अब इस सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 22 दिसंबर से मीरपुर में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

IND vs BAN: पहले टेस्ट में जीत के बाद पुजारा ने रचा इतिहास, कोहली को पीछे छोड़ बनाया यह खास रिकॉर्ड

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहम्मद कैफ को इस खिलाड़ी की सता रही चिंता, दूसरे टेस्ट से बैठना पड़ेगा बाहर!
मोहम्मद कैफ को इस खिलाड़ी की सता रही चिंता, दूसरे टेस्ट से बैठना पड़ेगा बाहर!
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
कब शुरू होगा भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट? नोट कर लीजिए तारीख
कब शुरू होगा भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट? नोट कर लीजिए तारीख
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget