एक्सप्लोरर

IND vs BAN, Asia Cup: फाइनल भिड़ंत में टीम इंडिया के लिए एक भारतीय ने बजाई खतरे की घंटी

एशिया कप फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश की स्पिन गेंदबाजी भारत के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है.

एशिया कप सुपरफोर मुकाबले में उलटफेर करते हुए बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंच गई है. फाइनल में बांग्लादेश को भारत जैसी मजबूत टीम के साथ भिड़ना है. यह तीसरा मौका है जब बांग्लादेश की टीम ने एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई है.

इससे पहले साल 2016 के एशिया कप फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को भारत के हाथों हार मिली थी. ऐसे में बांग्लादेशी टीम उस हार का बदला लेने के लिए मैदान पर उतरेगी और इसमें बांग्लादेश को एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर का भी साथ मिलेगा.

यह क्रिकेटर कोई और नहीं बल्की सुनिल जोशी है. भारत के लिए 15 टेस्ट और 69 वनडे मैच खेल चुके जोशी बांग्लादेशी टीम के स्पिन बॉलिंग कोच हैं. फाइनल मुकाबले से पहले जोशी ना सिर्फ बांग्लादेशी टीम के साथ मिलकर भारत को हराने के लिए रणनीति तैयार करेंगे बल्कि भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव, युजेंद्र चहल और रविंद्र जडेजा से निपटने में भी मदद करेंगे.

जोशी किस तरह से बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाज को तैयार कर रहे इसका नतीजा पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में भी देखने को मिला. इस मैच में सबसे अधिक 4 विकेट तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने लिए लेकिन पाकिस्तान के लिए जिस गेंदबाज ने सबसे अधिक मुश्किलें खड़ी की वह थे स्पिन गेंदबाज मेहदी हसन.

हसन ने इस मैच में पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज फकर जमान और मध्यक्रम में खतरनाक हो रहे आसिफ अली को आउट किया. मेहदी के पूरे स्पेल में पाकिस्तानी बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे. मेहदी ने अपने 10 ओवर के स्पेल में महज 28 रन खर्च किए. 28 सिंतबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में मेहदी हसन भारत के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं.

ऐसे में सुनिल जोशी के लिए यह मुश्किल भरा फैसला रहेगा कि जिस टीम के लिए वे कभी क्रिकेट खेले थे, आज उसी के खिलाफ उसको हराने के लिए विरोधी टीम की मदद कर रहे हैं.

जोशी बांग्लादेशी टीम के साथ एक साल का करार किया है. जोशी के काम को देखते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड उनके करार को आगे भी बढ़ाने का विचार कर रही है. आपको बता दें कि सुनील जोशी टेस्ट क्रिकेट में 41 विकेट लिए हैं जबकि वनडे में उनके नाम 69 विकेट दर्ज है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
15 चौके, 25 छक्के, कैसे अभिषेक शर्मा ने दिन में दिखाए गेंदबाजों को तारे
15 चौके, 25 छक्के, कैसे अभिषेक शर्मा ने दिन में दिखाए गेंदबाजों को तारे
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से पहले BCCI का एक्शन! गंभीर की कोचिंग टीम में चेंज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से पहले BCCI का एक्शन! गंभीर की कोचिंग टीम में चेंज
5 स्टार गेंदबाज, जो टेस्ट मैच में कभी नहीं ले सके 10 विकेट 
5 स्टार गेंदबाज, जो टेस्ट मैच में कभी नहीं ले सके 10 विकेट 

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
Embed widget