एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: नस्लीय टिप्पणी पर डेविड वार्नर ने जताया अफसोस, सिराज से मांगी माफी

सिडनी टेस्ट के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बुरे बर्ताव का सामना करना पड़ा. डेविड वार्नर ने इसे शर्मिंदा करने वाली घटना बताया है और दर्शकों से बेहतर व्यवहार की अपील की है.

IND Vs AUS: सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन के जरिए मैच को ड्रॉ करवाया. लेकिन मैदान पर दर्शकों की नस्लीय टिप्पणियों की वजह से टीम इंडिया के इस मैच का अनुभव अच्छा नहीं रहा. मोहम्मद सिराज और जस्प्रीत बुमराह को सिडनी में दर्शकों की नस्लीय टिप्पणियों का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी डेविड वार्नर ने सिराज के साथ हुए बुरे बर्ताव के लिए माफी मांगी है. वार्नर ने ब्रिस्बेन में भारतीय खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों से अच्छे व्यवहार की उम्मीद जताई है.

दुनिया भर के क्रिकेटरों ने इन घटनाओं की निंदा की है. आईसीसी ने इसे लेकर घोर आपत्ति जताई है. सीए ने इसे लेकर जांच शुरू कर दी है. रविवार की घटना के बाद पुलिस ने छह लोगों को स्टेडियम के बाहर किया.

वार्नर ने कहा, "नस्लवाद और अपशब्द किसी भी माहौल में और किसी भी समय स्वीकार्य नहीं हैं. सिडनी में सिराज के साथ जो हुआ मैं उसके लिए उनसे माफी मांगता हूं और उम्मीद करता हूं कि गाबा में हमारे दर्शक अच्छा व्यवहार करेंगे."

1-1 से बराबरी पर है सीरीज

चार मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. एडिलेड में आस्ट्रेलिया ने जहां आठ विकेट से जीत हासिल की थी वहीं मेलबर्न में जीत हासिल करते हुए बराबरी की थी. सिडनी में खेला गया तीसरा टेस्ट अंतिम दिन रोमांचक ड्रॉ पर खत्म हुआ.

सिडनी में भारत ने 407 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिर में 131 ओवरों में पांच विकेट पर 334 रन बना लिए , लेकिन जब मैच में एक ओवर बचा हुआ था, तब दोनों टीमें ड्रॉ पर सहमत हो गई.

विहारी ने 161 गेंदों पर नाबाद 23 रन बनाए जबकि अश्विन ने 128 गेंदों पर नाबाद 38 रनों की पारी खेली. दोनों ने करीब 42 ओवरों विकेट पर बिताए और छठे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी करके मैच ड्रॉ करा दिया.

IND Vs AUS: ब्रिस्बेन टेस्ट में अश्विन खेलेंगे, मयंक अग्रवाल पर लगा सवालिया निशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुमराह-अय्यर से ईशान-सुदंर, वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे टीम इंडिया के 8 स्टार खिलाड़ी; टकराव है वजह
बुमराह-अय्यर से ईशान-सुदंर, वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे भारत के 8 स्टार खिलाड़ी; टकराव है वजह
DSP बनने के बाद छलका आकाशदीप का दर्द, बोले- पहले बिहार में खेलना गुनाह जैसा लगता था
DSP बनने के बाद छलका आकाशदीप का दर्द, बोले- पहले बिहार में खेलना गुनाह जैसा लगता था
IND vs ZIM 2nd T20 से पहले भारतीय टीम को मिला खास निमंत्रण, कप्तान और कोच को किया सम्मानित
IND vs ZIM 2nd T20 से पहले भारतीय टीम को मिला खास निमंत्रण, कप्तान और कोच को किया सम्मानित
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget