एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: ब्रिस्बेन टेस्ट में अश्विन खेलेंगे, मयंक अग्रवाल पर लगा सवालिया निशान

IND Vs AUS: सिडनी टेस्ट के दौरान अश्विन को कमर में दर्द का सामना करना पड़ा है. चोटिल खिलाड़ियों की लंबी लिस्ट के बीच अश्विन का आखिरी टेस्ट में खेलना टीम इंडिया के लिए बड़ी राहत से कम नहीं है.

IND Vs AUS: टीम इंडिया ब्रिस्बेन टेस्ट से पहले अपने खिलाड़ियों की चोट से परेशान है. भारत को हालांकि एक बड़ी भी राहत मिली है. कमर के दर्द से जूझ रहे स्टार स्पिनर आर अश्विन ब्रिस्बेन टेस्ट में खेलेंगे. इससे पहले रवींद्र जडेजा, हनुमा विहारी और जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से बार्डर-गावस्कर सीरीज के चौथे टेस्ट से बाहर हो चुके हैं. टीम इंडिया के ओपनर मयंक अग्रवाल का आखिरी टेस्ट में खेलना तय नहीं है.

अश्विन को सिडनी टेस्ट के चौथे दिन कमर में दर्द का सामना करना पड़ा. सिडनी टेस्ट के पांचवें दिन आर अश्विन ने दवाईयां लेकर करीब 44 ओवर बल्लेबाजी की और मैच ड्रॉ करवाने में अहम भूमिका निभाई. कमर दर्द की वजह से ही अश्विन के आखिरी टेस्ट में खेलने पर सवालिया निशान लगा था. लेकिन अब सामने आई जानकारी के मुताबिक अश्विन ब्रिस्बेन टेस्ट में जरूर खेलेंगे.

हनुमा विहारी और रवींद्र जडेजा के चोटिल होने की वजह से ब्रिस्बेन टेस्ट में मयंक अग्रवाल के खेलने की संभावना काफी बढ़ गई थी. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक मेलबर्न में प्रैक्टिस के दौरान मयंक अग्रवाल को चोट लगी थी और उस चोट से मयंक अग्रवाल अभी तक उबर नहीं पाए हैं. मयंक अग्रवाल के आखिरी टेस्ट में खेलने पर टीम इंडिया की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.

तीन खिलाड़ी हो चुके हैं चोटिल

इससे पहले रवींद्र जडेजा, हनुमा विहारी और जसप्रीत बुमराह आखिरी टेस्ट से बाहर हो चुके हैं. हनुमा विहारी हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए, जबकि रवींद्र जडेजा के अंगूठे में चोट आई है. जसप्रीत बुमराह पेट में खिंचाव की वजह से ब्रिस्बेन टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

जसप्रीत बुमराह के नहीं खेलने की स्थिति में टीम इंडिया शार्दुल ठाकुर या फिर टी नटराजन को ब्रिस्बेन टेस्ट में मौका दे सकती है. आखिरी टेस्ट में टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई मोहम्मद सिराज करेंगे जिनके पास सिर्फ दो टेस्ट खेलने का अनुभव है.

IND Vs AUS: चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हुए पुकोवस्की, आखिरी टेस्ट में खेलना तय नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 5th T20I Live Score: अभिषेक शर्मा 6 रन बनाकर आउट, ईशान और सैमसन क्रीज पर मौजूद; 9-9 ओवर का है मैच
LIVE: अभिषेक शर्मा 6 रन बनाकर आउट, ईशान और सैमसन क्रीज पर मौजूद; 9-9 ओवर का है मैच
IND vs WI 5th T20: 9-9 ओवर का होगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, बदल गए सारे नियम
9-9 ओवर का होगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, बदल गए सारे नियम
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget