एक्सप्लोरर

IND vs AUS: वार्नर तीसरे टेस्ट में खेल सकते हैं, पुकोवस्की भी पदार्पण के लिये तैयार: लैंगर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है. वहीं इस दौरान तीसरे टेस्ट से पहले बल्लेबाज डेविड वार्नर और पुकोवस्की की वापसी हो सकती है. जिस पर आस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर का कहना है कि वह दोनों जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं.

सिडनीः आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को योद्धा करार देते हुए कहा कि उन्होंने फिटनेस हासिल करने के लिये अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किये और वह भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में खेल सकते हैं. लैंगर ने इसके साथ ही कहा कि युवा बल्लेबाज विल पुकोवस्की गुरुवार से शुरू होने वाले मैच से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करेंगे.

तीसरे टेस्ट मैच के लिये वार्नरः लैंगर

वार्नर और पुकोवस्की पहले दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाये थे. वार्नर जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान थे जबकि पुकोवस्की सिर में लगी हल्की चोट से जुड़ी परेशानियों के कारण बाहर थे. लैंगर ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘मुझे पूरी उम्मीद है कि डेविड वार्नर तीसरे टेस्ट मैच के लिये तैयार रहेगा. वह योद्धा है. मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि वह फिट होने के लिये अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहा है. ’’

पुकोवस्की खेलने के लिये फिट

उन्होंने कहा, ‘‘उसको चलने में कोई दिक्कत नहीं है. वह खेलने के लिये प्रतिबद्ध है. उसे क्रिकेट खेलना पसंद है. हम शाम को उसके अभ्यास पर गौर करेंगे और उस पर चर्चा करेंगे. लेकिन उसके टेस्ट मैच में खेलने की पूरी संभावना है.’’ लैंगर ने इसके साथ ही कहा कि 22 वर्षीय पुकोवस्की को खेलने के लिये फिट घोषित कर दिया गया है. भारत के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान उनके सिर में हल्की चोट लग गयी थी.

मैदान पर होगी वापसी

मुख्य कोच ने कहा, ‘‘उन्हें चिकित्सकों ने फिट घोषित कर दिया है और यह उसके, उसके परिवार और इसमें शामिल हर व्यक्ति के लिये बहुत अच्छी खबर है.’’ वार्नर ने लगभग पिछले एक साल से चार दिवसीय मैच नहीं खेले हैं लेकिन लैंगर ने कहा कि यह चिंता का विषय नहीं है क्योंकि इस सलामी बल्लेबाज का अपार अनुभव उन्हें बिना किसी परेशानी के लंबे प्रारूप में खेलने में मदद करेगा.

उन्होंने कहा, ‘‘उसने हाल में स्टीव स्मिथ की तरह सीमित ओवरों की काफी क्रिकेट खेली. डेवी वार्नर लगभग 12 महीनों से लंबे प्रारूप में नहीं खेला है लेकिन उसने काफी क्रिकेट खेली है और उसका अनुभव उसे मदद करेगा. इसमें कोई संदेह नहीं है. ’’कोच ने कहा कि वे वार्नर को क्षेत्ररक्षण फील्डिंग के दौरान स्लिप में रखेंगे ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो.

मांसपेशियों में नहीं नसों में है दर्द

उन्होंने कहा, ‘‘वह दर्द के बावजूद खेलेगा और यह मांसपेशियों में नहीं बल्कि नसों में है. क्रिकेटर अलग-अलग तरह के दर्द के बावजूद खेलते रहे हैं और वह भी खेलना चाहता है और उम्मीद है कि इससे उसे ज्यादा परेशानी नहीं होगी.’’ लैंगर ने हालांकि कहा कि अगर वार्नर के फिर से चोटिल होने का खतरा रहेगा तो वह उनकी वापसी में जल्दबाजी नहीं करेंगे. चार मैचों की श्रृंखला अभी 1-1 से बराबरी पर है.

इसे भी पढ़ेंः अस्पताल में भर्ती सौरव गांगुली पर कीर्ति आजाद का विवादित ट्वीट, फैंस हुए नाराज

IND v AUS: सिडनी टेस्ट से पहले टीम इंडिया पर लगा पहरा, होटल के बाहर नहीं जा सकेंगे खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget