एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: वार्नर की चोट पर कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- इस मुकाबले में खेलने की है पूरी उम्मीद

IND Vs AUS: डेविड वार्नर दूसरे वनडे के दौरान चोटिल हो गए थे. ग्रोइन में चोट की वजह से उनका पहले टेस्ट में खेल पाना तय नहीं है.

बुधवार को खेले जाने वाले तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर के बिना ही मैदान पर उतरेगी. डेविड वार्नर दूसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान चोटिल होने की वजह से लिमिटिड ओवर सीरीज से बाहर हो गए हैं. वार्नर का अब पहले टेस्ट में भी खेलना तय नहीं लग रहा है. लेकिन मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने इस पर कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि वार्नर पिंक बॉल टेस्ट तक फिट हो जाएंगे.

दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 17 से 21 दिसंबर तक एडिलेड के ओवल में खेला जाएगा. लैंगर ने कहा, "उनकी ग्रोइन में चोट लगी है और उन्होंने मुझे बताया है कि इस चोट में काफी तकलीफ होती है. ऐसा लगता है कि किसी ने उसे बंदूक से गोली मार दी है. वह ड्रेसिंग रूम में भी काफी तकलीफ में था. हम अभी कैनबरा पहुंचे हैं और इसलिए अब हम उन्हें पांच-छह दिन तक नहीं देख पाएंगे"

लैंगर ने माना है कि वार्नर काफी दर्द से गुजर रहे हैं. उन्होंने कहा, "वह पहले टेस्ट मैच के लिए फिट होंगे और और मुझे इसकी उम्मीद है. लेकिन वह पेशेवर खिलाड़ी है, जो इसके लिए तैयार होने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे. देखते हैं कि क्या होता है, लेकिन इतना तो तय है कि उनका नुकसान हुआ है."

अगर वार्नर पिंक बॉल टेस्ट तक फिट नहीं होते हैं तो जोए बर्न्‍स और विल पुकोवस्की को पहले टेस्ट के लिए पारी की शुरूआत करने के लिए भेजा सकता है. लैंगर ने कहा, "इसमें हैरानी की कोई बात नहीं कि अब मैं थोड़ी राहत महसूस कर रहा हूं. हम कुछ मैच जीत चुके हैं और मुझे यह चिंता करने की जरूरत नहीं है कि टेस्ट टीम में किसे चुना जाएगा."

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है. ऑस्ट्रेलियाई टीम की कोशिश इस सीरीज को अपने नाम कर आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करने की है.

IND Vs AUS 3rd ODI Playing XI: दोनों टीमों में बदलाव होना तय, इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने किया IPL 2026 के शेड्यूल का एलान, पहले दिन इस टीम से होगा RCB का ब्लॉकबस्टर मैच
BCCI ने किया IPL 2026 के शेड्यूल का एलान, पहले दिन इस टीम से होगा RCB का ब्लॉकबस्टर मैच
टी20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में इन 4 भारतीयों का दबदबा, अभिषेक शर्मा अब भी नंबर-1, देखें ताजा रैंकिंग
टी20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में इन 4 भारतीयों का दबदबा, अभिषेक शर्मा अब भी नंबर-1
पहला वनडे बुरी तरह हारा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 8 विकेट से बुरी तरह रौंदा
पहला वनडे बुरी तरह हारा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 8 विकेट से बुरी तरह रौंदा
IPL 2026 शेड्यूल का एलान कब, कहां और कैसे देखें लाइव? जानें A टू Z डिटेल 
IPL 2026 शेड्यूल का एलान कब, कहां और कैसे देखें लाइव? जानें A टू Z डिटेल 

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता, जंग के बीच इजरायल का बड़ा फैसला 
Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता; इजरायल का बड़ा फैसला 
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
टी20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में इन 4 भारतीयों का दबदबा, अभिषेक शर्मा अब भी नंबर-1, देखें ताजा रैंकिंग
टी20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में इन 4 भारतीयों का दबदबा, अभिषेक शर्मा अब भी नंबर-1
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
'क्या करें रोजगार तो करना ही है...', कमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत पर छलका चाय वाले का दर्द
'क्या करें रोजगार तो करना ही है...', कमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत पर छलका चाय वाले का दर्द
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, ध्वनिमत से हुआ फैसला, लोकसभा कल तक स्थगित
Live: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, ध्वनिमत से हुआ फैसला, लोकसभा कल तक स्थगित
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
ताजमहल में रात में लाइट जलाने पर है पाबंदी, क्या ये सुरक्षा का मामला है या कुछ और? जानें पूरा इतिहास
ताजमहल में रात में लाइट जलाने पर है पाबंदी, क्या ये सुरक्षा का मामला है या कुछ और? जानें पूरा इतिहास
Embed widget