एक्सप्लोरर

Watch: ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए जमकर तैयारी कर रही टीम इंडिया, राहुल द्रविड़ ने बताया किन चीजों पर है फोकस

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज 9 फरवरी से शुरू हो रही है. इसके लिए टीम इंडिया 2 फरवरी से ट्रेनिंग कैंप में जुटी हुई है.

Rahul Dravid on Team India's Preparations: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने में अब चंद दिन ही बाकी हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम इस अहम सीरीज के लिए जहां बेंगलुरु में तैयारी कर रही है, वहीं भारतीय टीम ने नागपुर में ही ट्रेनिंग कैंप लगा रखा है. यहीं विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जाना है. टीम इंडिया यहां जमकर अभ्यास कर रही है. हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने एक वीडियो पोस्ट में बताया है कि टीम इंडिया की तैयारी कैसी चल रही है और किन चीजों पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है.

BCCI ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में भारतीय टीम की पूरी टेस्ट स्क्वाड मैदान पर बैटिंग और बॉलिंग से लेकर फील्डिंग तक, हर फील्ड में जमकर पसीना बहा रही है. इस वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली से लेकर रवीन्द्र जडेजा तक नेट पर अभ्यास करते नजर आ रहे हैं. टीम का कोचिंग स्टाफ भी खिलाड़ियों की तैयारियों को परखता नजर आ रहा है.

इस वीडियो में राहुल द्रविड़ कहते नजर आ रहे हैं, 'पिछले दो-तीन दिन बेहद शानदार रहे हैं. हमने कुछ लंबे प्रैक्टिस सेशन रखे. कोचिंग स्टाफ के तौर पर यह बेहद उत्साहित कर देने वाला रहा है क्योंकि आमतौर पर लगातार मैच होते रहने के कारण खिलाड़ियों के साथ इतना वक्त बिताने का मौका कम ही मिलता है. पिछले एक महीने से इस सीरीज के लिए रणनीतियां बन रही थीं, अब ये 5-6 दिन काफी महत्वपूर्ण हैं.'

'क्लोजिंग कैच और स्लिप फील्डिंग पर ज्यादा फोकस'
राहुल द्रविड़ कहते हैं, 'हर कोई अच्छी लय में नजर आ रहा है. पूरी टेस्ट टीम को एक साथ देखकर अच्छा लग रहा है. पिछले महीने हमने सफेद गेंद से बहुत क्रिकेट खेला है, ऐसे में टेस्ट सीरीज से पहले यह कैंप जरूरी था. कुछ खिलाड़ी भी सफेद गेंद से लाल गेंद के क्रिकेट की ओर शिफ्ट होने जा रहे हैं तो उनके लिए भी यह ट्रेनिंग कैंप अच्छा साबित होगा. उन्हें नेट प्रैक्टिस के लिए थोड़ा ज्यादा वक्त दिया जा रहा है. हमारी फील्डिंग साइड ठीक नजर आ रही है. यह बहुत जरूरी भी है. क्लोजिंग कैचिंग और स्लिप फील्डिंग पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है.' 

द्रविड़ कहते हैं, 'लगातार क्रिकेट के कारण आमतौर पर किसी भी सीरीज के लिए केवल एक या दो दिन पहले ही टीम इकट्ठा होती है. तो ऐसे में आपके पास टीम पर वर्क करने का ज्यादा टाइम नहीं होता. मुझे लंबे ट्रेनिंग कैंप पसंद है क्योंकि इनके जरिए ही खिलाड़ियों और टीम पर काम किया जा सकता है. मैं बहुत खुश हूं कि नागपुर में हमें 5 से 6 दिन का वक्त मिला, उम्मीद है इसका अच्छा परिणाम निकलेगा.'

यह भी पढ़ें...

Mahesh Pithiya: जूनागढ़ के एक किसान का बेटा किस तरह बना ऑस्ट्रेलियाई टीम का मददगार, ऐसी है पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 में चाहिए थे 46, तिलक और नितीश ने भारत को जिताया दूसरा टी20; NZ के जबड़े से छीनी जीत
18 में चाहिए थे 46, तिलक और नितीश ने भारत को जिताया दूसरा टी20; NZ के जबड़े से छीनी जीत
Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त
भारत ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त
IND vs NZ 2nd T20I: 41 पर 3 विकेट, फिर न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 181 का लक्ष्य; फिलिप्स-जैकब्स चमके
41 पर 3 विकेट, फिर न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 180 का लक्ष्य; फिलिप्स-जैकब्स चमके
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
नीला ड्रम केस: फांसी के फैसले को चुनौती, HC पहुंचे मुस्कान और साहिल
नीला ड्रम केस: फांसी के फैसले को चुनौती, HC पहुंचे मुस्कान और साहिल
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
तिलक वर्मा ने टी20 में सबसे ज्यादा कैच लेने का बनाया रिकॉर्ड, कई दिग्गज पिछड़े
तिलक वर्मा ने टी20 में सबसे ज्यादा कैच लेने का बनाया रिकॉर्ड, कई दिग्गज पिछड़े
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
Embed widget