एक्सप्लोरर

IND vs AUS: स्टीव स्मिथ 6 साल बाद फिर भारत में टेस्ट जीतने की दहलीज पर, तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत

India vs Australia: इंदौर टेस्ट में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत है. कंगारू टीम को मैच जीतने के लिए सिर्फ 76 रन का टारगेट मिला है.

India vs Australia Indore Test: स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम इंदौर टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने में सफल रही. यही वजह है कि तीसरे मैच में कंगारू टीम मजबूत स्थिति में है. स्मिथ के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक भारत को इस मुकाबले में पीछे छोड़ा है. अब भारत को इंदौर टेस्ट में कोई चमत्कार ही जिता सकता है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो भारतीय सरजमीं पर 14 साल बाद दूसरी बार कंगारू टीम टेस्ट मैच जीतने के लिए तैयार है. 

2017 में जीता था ऑस्ट्रेलिया

आंकड़ों की बीत करें तो ऑस्ट्रेलिया भारतीय सरजमीं पर साल 2017 में जीता था.  तब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पुणे टेस्ट में भारत को 333 रन से हराया था. उस समय कंगारू टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ थे. करीब छह साल बाद एक बार फिर स्टीव स्मिथ कि कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत की धरती पर टेस्ट मैच जीतने के लिए तैयार है. इंदौर टेस्ट में पैट कमिंस की गैरहाजिरी में स्टीव स्मिथ कप्तानी कर रहे हैं. स्मिथ साल 2018 के बाद पहली बार कंगारू टीम की कमान संभाल रहे हैं. करीब 5 साल पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बॉल टेंपरिंग का दोषी पाए जाने के बाद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था. वहीं भारत के खिलाफ खेले जा रहे इंदौर टेस्ट में उन्होंने अब तक शानदार कप्तानी की है.

कंगारुओं को मिला 76 रन का लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया को इंदौर टेस्ट जीतने के लिए 76 रन का टारगेट मिला है. टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 163 रन पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के आधार पर भारत 88 रन से पीछे था. कंगारू टीम ने अपनी पहली इनिंग्स में 197 रन बनाए थे. वहीं टीम इंडिया पहली पारी में सिर्फ 109 पर ढेर हो गई थी. भारत को दूसरी इनिंग्स में 163 रन पर समेटने में नाथन लियोन ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए 8 विकेट लिए. लियोन ने पहली इनिंग्स में भी टीम इंडिया के 3 विकेट चटकाए थे.

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: इंदौर में क्या टीम इंडिया रच देगी इतिहास? जानिए 141 साल पहले टेस्ट में कैसे डिफेंड हुए थे 85 रन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget