एक्सप्लोरर

IND vs AUS: शतक जड़ने के बाद स्टीव स्मिथ बोले- तेज फुटवर्क और अश्विन पर दबाव बनाना कारगर रहा

स्टीव स्मिथ पहले दो टेस्ट में सिर्फ 10 रन ही बना सके थे. लेकिन तीसरे टेस्ट में उन्होंने वापसी करते हुए 131 रनों की शानदार पारी खेली.

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने शुक्रवार को कहा कि तेज फुटवर्क के साथ रविचंद्रन अश्विन पर दबाव बनाना उनके लिये कारगर रहा, जिससे वह तीन साल में घरेलू सरजमीन पर अपना पहला शतक जड़ पाये. सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में स्मिथ ने 131 रनों की शानदार पारी खेली.

गौरतलब है कि स्मिथ पहले दो टेस्ट में सिर्फ 10 रन ही बना सके थे. लेकिन तीसरे टेस्ट में उन्होंने वापसी करते हुए 131 रनों की पारी खेली और मध्यक्रम के विफल होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 338 रन का स्कोर बनाने में मदद की.

स्मिथ ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, मैंने और अधिक सकारात्मक होने का फैसला किया. मुझे लगता है कि शुरू में मैंने उसके सिर के ऊपर हिट किया और उस पर दबाव बनाया ताकि वह वहीं गेंदबाजी करे जहां मैं उसे गेंदबाजी कराना चाहता था. यह काफी प्रयास करने के बाद हुआ और मैं जिस तरह से उसे खेला, उससे खुश था.

उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने तेज गेंदबाजों के खिलाफ अपनी तकनीक में कोई बदलाव नहीं किया लेकिन स्पिनरों के खिलाफ पैरों से काफी फुर्तीले रहे. स्मिथ ने कहा, ‘‘इस मैच में शायद मैं शुरू में थोड़ा आक्रामक था. मैंने अच्छी शुरूआत की और मैंने 20 गेंद में करीब इतने ही रन बनाये. इसलिये मैंने लय पकड़ी और पारी को आगे बढ़ाया. इसके बाद आपको जब जरूरत पड़े, तब दबाव झेलते हुए खेलना होता है और साथ ही जरूरत के समय दबाव भी बनाना होता है और मैंने इस पारी में बिलकुल वैसा ही किया.’’

स्मिथ ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि फार्म में वापसी करके अच्छा लगा, हालांकि वह वनडे में दो बार 60 गेंदों में शतक भी जड़ चुके हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने काफी चीजें पढ़ीं क्योंकि मैंने कई बार कहा भी है और काफी लोगों ने भी कहा कि मैं फार्म में नहीं था. इसलिये फार्म में वापसी करना अच्छा था, अगर आप इसे यही कहना चाहोगे. दो या तीन हफ्ते पहले ही मैंने एससीजी पर दो शतक जड़े थे. लोग जब इस तरह की चीजें कहते हैं तो कभी कभार मुझे इस पर हंसी आती है.’’

स्मिथ ने आगे कहा, ‘‘मैं पहले दो टेस्ट मैचों में रन नहीं बना सका. आज वापसी की और कुछ रन जुटाये और मुझे लगता है कि इससे हम अच्छी स्थिति में हैं.

यह भी पढ़ें- 

IND vs AUS: दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद रविंद्र जडेजा ने बताया- सिडनी की पिच पर क्या थी उनकी रणनीति

IND Vs AUS 3rd Test Day 2, Highlights: ऑस्ट्रेलिया के 338 रनों के जवाब में भारत की ठोस शुरुआत, ऐसा रहा सिडनी टेस्ट का दूसरा दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ind Vs ENG: सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल रोहित-विराट के लिए ये क्या बोल गए, कहा- '...आसान नहीं था'
सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल रोहित-विराट के लिए ये क्या बोल गए, कहा- '...आसान नहीं था'
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget