एक्सप्लोरर

IND vs AUS: स्टीव स्मिथ का कमाल, सचिन-कैलिस और कुक जैसे दिग्गजों को छोड़ा पीछे

टेस्ट क्रिकेट में स्मिथ ने 10वीं बार एक ही मैच में शतक और अर्धशतक लगाया है. अब इस मामले में वह सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, जैक कैलिस, एलिस्टर कुक, कुमार संगकारा, एलन बॉर्डर और मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली से आगे निकल गए हैं.

Ind vs Aus Sydney test: भारत के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ ने कमाल कर दिया. पहली पारी में 131 रनों की शानदार पारी खेलने वाले स्मिथ ने दूसरी पारी में भी 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इसके साथ ही वह एक विशेष उपलब्धि में क्रिकेट के कुछ समकालीन और पूर्व दिग्गजों से आगे निकल गए हैं.

दरअसल, टेस्ट क्रिकेट में स्मिथ ने 10वीं बार एक ही मैच में शतक और अर्धशतक लगाया है. अब इस मामले में वह सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, जैक कैलिस, एलिस्टर कुक, कुमार संगकारा, एलन बॉर्डर और मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली से आगे निकल गए हैं.

दुनिया के महानतम ऑलराउंडर्स में शुमार किए जाने वाले दक्षिण अफ्रीका के कैलिस ने नौ बार यह कारनामा किया था जबकि इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले कुक 8 बार एक ही मैच में शतक और अर्धशतक लगा सके थे. इसके अलावा बॉर्डर, सचिन, पोटिंग और भारत के मौजूदा कप्तान विराट कोहली 7-7 बार एक ही मैच में शतक और अर्धशतक लगा चुके हैं. अब स्मिथ 10 बार यह कारनामा कर इन सब से आगे निकल गए हैं.

जीत के करीब है ऑस्ट्रेलियाई टीम

ऑस्ट्रेलियाई टीम सिडनी टेस्ट जीतने के बेहद करीब है. दरअसल, दूसरी पारी 312-6 पर घोषित करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 407 रनों का लक्ष्य दिया है. इसके जवाब में भारत ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 98 रनों पर अपने दो विकेट खो दिए हैं. रोहित शर्मा 52 और शुभमन गिल 31 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं. वहीं चेतेश्वर पुजारा 09 और कप्तान अजिंक्य रहाणे 04 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं. अब पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए आठ विकेट की दरकार है, वहीं भारत को जीत के लिए 309 रन बनाने हैं.

यह भी पढ़ें- 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने नस्लीय टिप्पणी के लिए मांगी माफी, दर्शकों पर की गई कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा! IPL 2027 में फिर थामेंगे KKR का हाथ
अचानक भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा! IPL 2027 में फिर थामेंगे KKR का हाथ
गंभीर की टीम इंडिया में धड़ाधड़ आ रहे नए खिलाड़ी, 2026 में इतने खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
गंभीर की टीम इंडिया में धड़ाधड़ आ रहे नए खिलाड़ी, 2026 में इतने खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
4 रणजी हीरो फिर हुए नजरअंदाज, टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
4 रणजी हीरो फिर हुए नजरअंदाज, टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
श्रीलंका को हराना बहुत जरूरी, जानें टीम इंडिया के WTC फाइनल में जाने का समीकरण
श्रीलंका को हराना बहुत जरूरी, जानें टीम इंडिया के WTC फाइनल में जाने का समीकरण

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget