एक्सप्लोरर

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने नस्लीय टिप्पणी के लिए मांगी माफी, दर्शकों पर की गई कार्रवाई

मोहम्मद सिराज को तीसरे टेस्ट मैच के दौरान दर्शकों की नस्लीय टिप्पणी का सामना करना पड़ा है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पूरी घटना पर खेद जताते हुए माफी मांगी है.

सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के खिलाड़ियों को नस्लीय टिप्पणी का सामना करना पड़ा है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ कुछ दर्शकों द्वारा नस्लीय टिप्पणी किए जाने के मामले में माफी मांगी है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 6 दर्शकों को मैदान से बाहर भेज दिया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले में जांच के आदेश भी दिए हैं.

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टी टाइम से ठीक पहले बाउंड्री लाइन पर नस्लीय टिप्पणी का शिकार होना पड़ा. सिराज ने इस मामले की जानकारी कप्तान रहाणे को दी और उन्होंने अंपायर्स से तुरंत शिकायत की. टी टाइम से पहले नस्लीय टिप्पणी की वजह से कुछ देर के लिए खेल को रोक भी दिया गया था.''

तीसरे दिन भी हुई नस्लीय टिप्पणी

यह पहला मौका नहीं है जब टीम इंडिया के खिलाड़ियों को सिडनी टेस्ट में नस्लीय टिप्पणी का शिकार होना पड़ा है. मैच के तीसरे दिन भी मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह के खिलाफ कुछ दर्शकों ने नस्लीय टिप्पणी की थी. तीसरे दिन के खेल का अंत होने पर टीम इंडिया ने अंपायर्स और मैच रेफरी से इस मामले में शिकायत की थी.

आस्ट्रेलियाई अखबार द डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, "यह पता चला है कि भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि बुमराह और सिराज पर दर्शकों द्वारा बीते दो दिन से फब्तियां कसी जा रही हैं जो नस्लीय हैं. मैदान के रैंडविंक छोर की तरफ जहां सिराज फील्डिंग कर रहे थे वहां दर्शकों में से यह टिप्पणी की गई."

क्रिके आस्ट्रेलिया ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि वह इस तरह की घटना की निंदा करता है. सीए के इंट्रीगिटी एवं सिक्योरिटी प्रमुख सीन कॉरोल ने कहा है कि जो लोग इस तरह की घटनाओं में लिप्त हैं, सीए उनका कभी स्वागत नहीं करेगा.

मोहम्मद सिराज फिर से नस्लीय टिप्पणी का शिकार हुए, 6 दर्शकों को मैदान से बाहर किया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
Rishabh Pant: उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget