एक्सप्लोरर

IND vs AUS: शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के, तूफानी शतक ठोक बना डाला यह बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AUS 2nd ODI: इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय बल्लेबाज़ शुभमन गिल ने शतक जड़ दिया है. गिल अब 35 वनडे पारियों के बाद सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए.

Shubman Gill Century: शुभमन गिल ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले जा रहे दूसरे वनडे में शानदार शतक जड़ दिया. गिल ने 92 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. उनके शतक में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. इससे पहले मोहाली में खेले गए पहले वनडे में भी गिल का बल्ला खूब चला था, वहां उन्होंने 63 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली थी. हालांकि तब गिल शतक से चूक गए थे. लेकिन आज उन्होंने अपने वनडे करियर का छठा शतक जड़ा दिया, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका पहला शतक रहा. 

गिल ने 35वें वनडे की 35वीं पारी में छठा शतक लगाया. अब तक वनडे में गिल 1900 रनों का आंकड़ा पार कर चुके हैं. गिल वनडे की 35 पारियों के बाद सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए. इस शतक के साथ गिल ने इस साल वनडे में 1200 रनों का आंकड़ा भी छू लिया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह गिल का पहला शतक है. इससे पहले उन्होंने हाल ही में खेले एशिया कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी. गिल के छह वनडे शतकों में एक दोहरा शतक भी शामिल है. 

अब तक ऐसा रहा गिल का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

गिल भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 18 टेस्ट, 35 वनडे और 11 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट की 33 पारियों में उन्होंने 32.2 की औसत से 966 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 2 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं. वहीं वनडे में उन्होंने 1900 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में गिल ने 11 पारियों में 30.4 की औसत और 146.86 के स्ट्राइक रेट से 304 रन बना लिए हैं, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है. गिल भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में जसप्रीत बुमराह क्यों नहीं खेल रहे हैं? सामने आई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget