एक्सप्लोरर

IND vs AUS: शेन वॉर्न ने की टिम पेन की आलोचना, कहा- कप्तान की रणनीति अच्छी नहीं रही

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न मौजूदा कप्तान टिम पेन से नाखुश हैं. उन्होंने पेन की कप्तानी पर सवाल खड़े किए हैं.

India vs Australia: ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जा रहा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. हालांकि, इस टेस्ट में एक समय ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में पहुंच गई थी, लेकिन शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर ने सातवें विकेट के लिए 123 रनों की साझेदारी करके मैच बराबरी की स्थिति में ला दिया. ऐसे में अब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन को चौतरफा आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न ने पेन की आलोचना करते हुए उनकी कप्तानी पर सवाल खड़े किए हैं.

वॉर्न ने फॉक्स क्रिकेट से कहा, "मेरे हिसाब से भारत इस सीरीज में बेहतर टीम रही है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया को सीरीज जीतने के कई मौके मिले, जिन्हें वो अच्छे से भुना नहीं पाई. इस सीरीज में कप्तान टिम पेन की रणनीति अच्छी नहीं रही."

गेंदबाजों ने भी किया निराश- वॉर्न

पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर ने आगे कहा, "सिर्फ कप्तानी ने ही नहीं बल्कि इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भी निराश किया. गेंदबाजों को यह कहने की अनुमति होती है कि उन्हें किस पोजीशन पर फील्डिंग की जरुरत है, लेकिन मैं तीसरे टेस्ट में उनकी रणनीति से हैरान था."

गावस्कर ने भी पेन की कप्तानी पर उठाए थे सवाल

गावस्कर ने कहा कि पिछले टेस्ट में पेन घबराए हुए थे और इसका असर उनके द्वारा गेंदबाजी में बदलाव और फील्डिंग में दिख रह था. उन्होंने कहा था, "एक कप्तान का क्रिकेट के अलावा कुछ और चीजों पर बात करना सही नहीं हैं. जब आप कुछ और चीज के बारे में बात करते हैं तो यह बताता है कि आप घबराए हुए हैं. यह बताता है कि आप विपक्षी टीम द्वारा दी जा रही प्रतिस्पर्धा को संभाल नहीं पा रहे हो."

गावस्कर ने कहा था, ‘‘मुझे नहीं पता, मैं ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता नहीं हूं, लेकिन कप्तान के रूप में उनके पास गिनती के दिन बचे हैं. आप भारतीय टीम को बिना (ज्यादा) विकेट हासिल किए 130 ओवरों तक बल्लेबाजी करने देते हैं. यह बहुत अच्छा ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण है. आप गेंदबाजी में बदलाव, क्षेत्ररक्षकों को सही जगह खड़ा कर परिणाम को बदल सकते थे.’’

बतौर कप्तान ऐसा रहा है पेन का प्रदर्शन

विकेटकीपर बल्लेबाज़ टिम पेन को 2018 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हुए बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का कप्तान बनाया गया था. उन्होंने अब तक 22 टेस्ट मैचों में टीम का नेतृत्व किया है, जिसमें 11 मैचों में टीम को जीत और सात मैचों में हार मिली है. वहीं चार टेस्ट ड्रॉ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 

IND vs AUS: इतिहास रचने के लिए टीम इंडिया को पांचवें दिन बनाने होंगे 324 रन, चौथे दिन भी बारिश की वजह से पूरा नहीं हुआ खेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें 'Rohit Sharma Show' की डिटेल
टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें 'Rohit Sharma Show' की डिटेल

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget