एक्सप्लोरर

IND vs AUS: भारत ने दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को हराया, अक्षर की शानदार गेंदबाजी के बाद रोहित की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

India vs Australia: बारिश से बाधित 8 ओवर के इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलने के बाद टीम इंडिया को 91 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे मेज़बान टीम ने अंतिम ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया.

Key Events
IND vs AUS Score Live Updates India vs Australia 2nd T20I Live Telecast Commentary Online IND vs AUS: भारत ने दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को हराया, अक्षर की शानदार गेंदबाजी के बाद रोहित की तूफानी पारी ने दिलाई जीत
फोटो- बीसीसीआई ट्विटर

Background

India vs Australia 2nd T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच आज नागपुर में दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा. तीन मैचों की टी20 सीरीज का यह मैच टीम इंडिया (Team India) के लिए बेहद खास है. इस मैच को जीतकर ही भारतीय टीम सीरीज में बनी रह सकती है. वहीं अगर आज भी ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत जाती है तो टीम इंडिया सीरीज गंवा देगी. 

टॉस बनेगा बॉस

नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में टॉस हमेशा से निर्णायक भूमिका में रहा है. यहां टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बल्लेबाजी करना पसंद करता है और यह फैसला सही भी साबित होता रहा है. यहां हुए मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की सफलता की दर 75% है.

ऐसी है नागपुर की विकेट

नागपुर के मैदान पर हमेशा से गेंदबाजों को अच्छी मदद मिली है. यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर महज 151 रहा है. दूसरी पारी में कम स्कोर को चेज़ करना भी बेहद मुश्किल हो जाता है. 6 साल पहले यहां एक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 126 रन बनाए थे, लेकिन भारतीय टीम दूसरी पारी में यह छोटा सा लक्ष्य भी चेज नहीं कर पाई थी. इस मैच में टीम इंडिया महज 79 रन पर ऑलआउट हो गई थी.

कब और कहां होगा यह बड़ा मुकाबला?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का यह दूसरा मैच 23 सितंबर को शाम 7 बजे खेला जाएगा. यह मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा.

लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इसके साथ ही डिजनी+हॉटस्टार एप पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह.

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: आरोन फिंच (कप्तान), जोस इंगलिस, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, एडम जम्पा, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और नाथन एलिस.

23:08 PM (IST)  •  23 Sep 2022

टीम इंडिया ने जीता दूसरा टी20

नागपुर में खेले गए दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया. बारिश से बाधित 8 ओवर के इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलने के बाद टीम इंडिया को 91 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे मेज़बान टीम ने अंतिम ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत ने इस जीत के साथ ही तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा नाबाद 46 रन बनाए. 20 गेंदों की अपनी तूफानी पारी में हिटमैन ने 4 चौके और 4 छक्के लगाए. अंतिम ओवर में दिनेश कार्तिक ने एक छक्का और चौका लगाकर चार गेंद पहले ही टीम इंडिया को जीत दिला दी.

23:02 PM (IST)  •  23 Sep 2022

भारत vs ऑस्ट्रेलिया: 7.2 Overs / IND - 92/4 Runs

दिनेश कार्तिक इस चौके के साथ 10 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं, इनके साथ रोहित शर्मा मैदान पर मौजूद हैं जिन्होंने अब तक 20 गेंदों पर 46 रन बनाये हैं.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget