एक्सप्लोरर

IND vs AUS: 'कैमरून ग्रीन जैसे खिलाड़ी पीढ़ी में एक बार आते हैं...', अश्विन ने बताया क्यों यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी है खास

India vs Australia: भारत के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने अपनी 114 रनों की पारी के दम पर सभी को काफी प्रभावित किया.

India vs Australia, 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच का दूसरा दिन समाप्त होने पर भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के अपनी पहली पारी में 36 रन बना लिए थे. इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी 480 के स्कोर पर जाकर सिमटी जिसमें उस्मान ख्वाजा ने 180 जबकि कैमरून ग्रीन ने 114 रनों की शानदार पारी खेली.

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कंगारू टीम की पहली पारी में 6 विकेट लेने वाले भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कैमरून ग्रीन की तारीफ करते हुए उन्हें पीढ़ी में एक बार आने वाला क्रिकेट खिलाड़ी बताया. ग्रीन ने ना सिर्फ 114 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली बल्कि उस्मान ख्वाजा के साथ 5वें विकेट के लिए 208 रनों की साझेदारी करने के साथ टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की.

रविचंद्रन अश्विन ने पत्रकारों से बात करते हुए कैमरून ग्रीन को लेकर कहा कि आपने शायद आईपीएल ऑक्शन देखा होगा जिसे देखकर आपको पता चल जाएगा कि कैमरून ग्रीन को भारतीय क्रिकेट में किस तरह की तवज्जो दी जा रही है. मुझे लगता है कि वह एक बेहद शानदार खिलाड़ी हैं जो लंबे कद के होने के साथ गेंद पर काफी तेजी के साथ प्रहार करते हैं. मुझे लगता है ग्रीन ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी पीढ़ी में एक बार आने वाले खिलाड़ी हैं.

अश्विन ने आगे कहा कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में ग्रीन जैसे खिलाड़ी को बचाने के लिए काफी काम किया जाता है. भारत इस मामले में बाकियों से काफी अलग है. हम ऐसे खिलाड़ियों को अधिक समय के लिए नहीं बचाते हैं. भारत आपको प्रदर्शन करना ही होता है नहीं तो आप गायब हो जायेंगे. वहीं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे देशों में ऐसे खिलाड़ियों को तैयार करने में काफी मेहनत की जाती है.

भारत के खिलाफ ही टेस्ट क्रिकेट में रखा था पहला कदम

कैमरून ग्रीन को लेकर बात की जाए तो उन्होंने भारत के खिलाफ ही टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला मैच खेला था. अब तक 20 टेस्ट मैच खेल चुके ग्रीन ने 37.64 के औसत से कुल 941 रन बनाए हैं, जिसमें 6 अर्धशतकीय पारियों के साथ 1 शतकीय पारी भी दर्ज है.

यह भी पढ़े...

SA vs WI, 2nd Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने बनाई मजबूत पकड़, मैच के तीसरे दिन मिली 356 रनों की बढ़त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget