एक्सप्लोरर

IND vs AUS: पैट कमिंस ने किया खुलासा- चेतेश्वर पुजारा के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले से ही बनाई थी ये रणनीति

पैट कमिंस ने कहा कि उनकी टीम चार मैचों की इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के लिए स्थितियों को ‘जितना संभव हो उतना मुश्किल’ बनाने को लेकर प्रतिबद्ध थी.

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शानदार प्रदर्शन करने के बाद कहा कि उनकी टीम चार मैचों की इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के लिए स्थितियों को ‘जितना संभव हो उतना मुश्किल’ बनाने को लेकर प्रतिबद्ध थी.

इस सीरीज में पुजारा की जरूरत से ज्यादा रक्षात्मक खेल की आलोचना हो रही है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 338 रनों के जवाब में 176 गेंद में उनकी 50 रन की बेहद धीमी पारी के कारण भारतीय टीम ने लय गंवा दी.

कमिंस ने दिन के खेल के बाद कहा, ‘‘आज मुझे पिच से थोड़ी मदद मिली. लेकिन आपको पता है कि वह (पुजारा) ऐसा खिलाड़ी है जिसे आपको बहुत अधिक गेंदबाजी करनी होगी.’’

टेस्ट रैंकिग के इस नंबर एक गेंदबाज ने पुजारा को पवेलियन भेजने के साथ महज 29 रन खर्च कर पांच विकेट लिये. मौजूद सीरीज की पांचवी पारी में पुजारा चौथी बार कमिंस का शिकार बने.

ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे पर पुजारा ने शानदार बल्लेबाजी की थी लेकिन मौजूदा दौरे पर वह अब तक सहज नहीं दिखे हैं. कमिंस ने कहा, ‘‘हमने सीरीज के लिये योजना बनायी थी कि उनके लिए रन बनाना जितना संभव हो उतना मुश्किल करेंगे. वह 200 गेंद खेले या 300 गेंद, हम उन्हें अच्छी गेंद डालकर चुनौती पेश करेंगे. किस्मत से यह योजना अब तक सफल रही है.’’

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 338 रन के जवाब में भारतीय टीम महज 244 रन पर सिमट गयी. तीसरे दिन स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 103 रन बनाकर अपनी बढ़त 197 रन की कर ली है.

कमिंस ने कहा कि उनकी टीम बेहतर स्थिति में है लेकिन भारत वापसी कर सकता है.  इस 27 साल के गेंदबाज ने कहा, ‘‘दिन के खेल के शुरू होते समय मैंने सोचा था कि हम गेंदबाजी करते हुए दिन को खत्म करेंगे. लगभग 200 रन की बढ़त और आठ विकेट बचे होने से हम अच्छी स्थिति में हैं. भारत अच्छी टीम है और मैं इस बात को लेकर अश्वस्त हूं कि वे वापसी करेंगे.’’

यह भी पढ़ें- 

कल से शुरू हो रही है सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी, शिखर धवन, रैना और भुवनेश्वर समेत कई बड़े खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

IND Vs AUS Day 3 Stumps: ऑस्ट्रेलिया के पास 197 रन की बढ़त, लाबुशेन-स्मिथ ने संभाला मोर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो...
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो
IND vs SL 1st Test Day 4 Live: भारत को दूसरा झटका, केएल राहुल ने भी नहीं समझी जिम्मेदारी
LIVE: भारत को दूसरा झटका, केएल राहुल ने भी नहीं समझी जिम्मेदारी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
Watch: लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget