एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर भारतीय खिलाड़ियों के साथ हुई बदसलूकी, सिराज और सुंदर को दर्शकों ने कहे अपशब्द, देखें वीडियो

इससे पहले सिडनी में भी दर्शकों ने भारतीय खिलाड़ियों को अपशब्द कहे थे. उस वक्त क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने माफी भी मांगी थी.

India vs Australia 4th test: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय खिलाड़ियों के साथ एक बार फिर बदसलूकी हुई है. ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट में कुछ दर्शकों ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और ऑफ स्पिनर वाशिंग्टन सुदंर को अपशब्द कहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई अखबार सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की खबर से इसका खुलासा हुआ है.

बताया जा रहा है कि जब सिराज और सुंदर बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे, तभी कुछ दर्शक जोर-जोर से उन्हें गालियां दे रहे थे. ये लगातार दूसरी बार है जब ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने भारतीय खिलाड़ियों को अबशब्द कहे हैं.

सिडनी टेस्ट में भी दर्शकों ने किया था दुर्व्यवहार

गौरतलब है कि इससे पहले सिडनी में खेले गए तीसरे टेस्ट में भी दर्शकों ने मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह पर नस्लीय टिप्पणी की थी. इन दोनों ने इसकी शिकायत अंपायर से भी की थी. इसके बाद दूसरी पारी में भी दर्शकों ने सिराज को अपशब्द कहे थे, जिसके बाद करीब 10 मिनट के लिए खेल भी रोकना पड़ा था. इसके बाद फिर करीब छह दर्शकों को स्टेडियम से बाहर निकाल दिया गया था.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मांगी थी माफी

भारतीय खिलाड़ियों के साथ हुए दुर्व्यवहार पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने माफी भी मांगी थी. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर और कप्तान टिम पेन ने भी इसे शर्मनाक बताया था. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भी इसे लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की निंदा की थी और भेदभाव को बर्दाश्त ना करने की बात कही थी. वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मामले की जांच का भरोसा भी दिया था.

ऐसा रहा चौथे टेस्ट का पहला दिन

गाबा के तेज विकेट पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया. हालांकि, एक बार फिर उसकी शुरुआत बेहद खराब रही और सिर्फ 13 रन के स्कोर पर उसके दोनों सलामी बल्लेबाज़ पवेलियन लौट गए. लेकिन इसके बाद मार्नस लाबुशेन 108, स्टीव स्मिथ 36 और मैथ्यू वेड 45 की पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट के नुकसान पर 274 रन बना लिए हैं. कप्तान टिम पेन 38 और कैमरून ग्रीन 28 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

भारत के लिए डेब्यू मैन टी नटराजन ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. उन्होंने लाबुशेन और वेड को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा वाशिंग्टन सुंदर, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली.

इसे भी पढ़ें- 

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले 13वें क्रिकेटर बने नाथन ल्योन, यहां देखें पूरी लिस्ट

IND Vs AUS: टी नटराजन ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, स्पेशल क्लब में हुई एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
LIVE: तीसरे सत्र का खेल शुरू, टीम इंडिया को नहीं मिल रहा डिकवेला-सोनल का तोड़
LIVE: तीसरे सत्र का खेल शुरू, टीम इंडिया को नहीं मिल रहा डिकवेला-सोनल का तोड़
भारत के 7 सबसे लंबे क्रिकेटर, देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत के 7 सबसे लंबे क्रिकेटर, देखें लिस्ट में कौन-कौन
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget