एक्सप्लोरर

IND vs AUS: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका, सर्जरी की वजह से नहीं खेल पाएंगे मार्श

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मिशेल मार्श चोट की वजह से भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. वे चोट की वजह से बाहर हुए हैं.

Mitchell Marsh IND vs AUS: शीर्ष ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श ने भारत में अगले साल होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए फिट होने के लिए अपने टखने की सर्जरी कराने का फैसला किया है और घरेलू सत्र के अंत में ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे में नहीं खेल पाएंगे. आईसीसी के अनुसार, 31 वर्षीय मार्श के फैसले का मतलब है कि वह चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट के पूरे समर को मिस करेंगे.

मार्श को बाएं टखने में बार-बार दर्द होता है, लगातार दर्द के कारण घरेलू सरजमीं पर उनके टी20 विश्व कप अभियान में लगभग बाधा आ रही थी . 31 वर्षीय मार्श की सर्जरी होनी है और पूरी तरह से फिट होने के लिए उन्हें आराम की जरूरत है. मार्श को वेस्ट इंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टेस्ट टीम में नहीं चुना गया था, लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया के एशिया के सबसे हालिया दौरे, जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला के सदस्य थे.

मार्श ने 2019 एशेज के बाद से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है, हालांकि ऑलराउंडर ऑस्ट्रेलिया की बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला के लिए भारत का दौरा करने के लिए उत्सुक थे, जो ऑस्ट्रेलिया की विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल पुश में एक महत्वपूर्ण श्रृंखला थी.

ऑस्ट्रेलियाई चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने एक बयान में कहा, "मिशेल हमारी टीम का एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं और हम उनके उबरने की अवधि में उसका समर्थन करेंगे और हमें उम्मीद है कि वह मार्च में भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे."

गौरतलब है कि मार्श का इंटरनेशनल करियर प्रभावी रहा है. उन्होंने 69 वनडे मैचों में 1814 रन बनाए हैं. इसके साथ-साथ मार्श ने 54 विकेट भी लिए हैं. उन्होंने 46 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 15 विकेट लेने के साथ-साथ 476 रन बनाए हैं. वे वनडे में एक शतक और 13 अर्धशतक लगा चुके हैं. जबकि टी20 फॉर्मेट में 6 अर्धशतक लगा चुके हैं. 

यह भी पढ़ें : Watch Video: जब बेन स्टोक्स ने नसीम शाह को जड़ा छक्का, तो देखें युवा तेज गेंदबाज ने कैसे लिया बदला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget