एक्सप्लोरर

कोहली ने किया वादा, 'फिर पुणे जैसा प्रदर्शन नहीं दोहराएगी टीम इंडिया'

 


 


 


कोहली ने किया वादा, 'फिर पुणे जैसा प्रदर्शन नहीं दोहराएगी टीम इंडिया

बेंगलुरू: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज आश्वासन दिया कि उनकी टीम उस तरह का बुरा प्रदर्शन और इच्छाशक्ति की कमी फिर से कभी नहीं दिखाएगी जिसके कारण उसे पुणे में आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरूआती टेस्ट मैच में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. भारत को तीन दिन के अंदर समाप्त हुए पहले टेस्ट मैच में 333 रन से हार का सामना करना पड़ा. इससे उसका 19 मैच के अजेय अभियान पर भी विराम लगा. कोहली ने कल से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पूर्व कहा कि उनकी टीम ने इस शर्मनाक हार से कड़ा सबक सीखा है. भारतीय कप्तान ने मैच से पूर्व संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘आपको फिर से इस तरह का बुरा प्रदर्शन नहीं दिखेगा. मैं आपको आश्वस्त करता हूं.’’ 


 


उन्होंने कहा, ‘‘हार को स्वीकार करना महत्वपूर्ण है. हमने इच्छाशक्ति की कमी के कारण पुणे मैच गंवाया. आस्ट्रेलिया ने बेहतर क्रिकेट खेली. हार स्वीकार करना महत्वपूर्ण है. अगर आप अपने अहं को बनाये रखते हो या इसे नजरअंदाज करते हो तो इससे केवल आप पर ही प्रभाव पड़ेगा. पुणे में हार का मतलब यह नहीं है कि हम और मैच भी हार जाएंगे. ’’ कोहली ने कहा कि ऐसा कभी कभार ही होता है जबकि सारे खिलाड़ी नाकाम रहे. 


 


उन्होंने कहा, ‘‘कई बार इस तरह की हार जरूरी हो जाती है. इससे हमें यह समझने का मौका मिलता है कि हमने कहां गलती की. ऐसा कभी कभार ही होता है जब पूरी टीम नाकाम रहती है और ऐसा पिछले मैच में हुआ. हमने उस हार से काफी कुछ सीखा है.’’ कोहली ने कहा, ‘‘यहां तक कि अगर हम जीत दर्ज करते हैं या हारते हैं, हमारी तैयारियां पहले जैसी ही होती है. चाहे जीत मिले या हार हम पूरे मनोयोग से तैयारी करते हैं. असल में आप परिणाम के हिसाब से अभ्यास में बदलाव नहीं कर सकते. ’’ 


 


कोहली ने अंतिम एकादश में बदलाव के बारे में बताने से इन्कार कर दिया हालांकि उन्होंने कुछ ‘हैरान करने वाले फैसलों’ का वादा किया. 


 


उन्होंने कहा,‘‘हमने दिमाग में संयोजन तैयार कर लिया है और जब हम शाम को बैठेंगे तो इसे अंतिम रूप देंगे. कल के लिये सभी तरह की संभावनाएं हैं और कुछ हैरान करने वाले फैसले हो सकते हैं.’’ हालांकि कोहली ने पुष्टि की कि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या फिट नहीं है और चयन के लिये उनके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘हार्दिक पांड्या चयन के लिये उपलब्ध नहीं रहेगा. उसके कंधे में दर्द है. बाकी सभी खिलाड़ी फिट हैं और चयन के लिये उपलब्ध हैं. ’’ 


 


स्टीव स्मिथ ने पिछले मैच में अच्छी बल्लेबाजी की. कोहली से पूछा गया कि वह आस्ट्रेलियाई कप्तान से निबटने के लिये किस तरह की रणनीति अपनाएंगे, उन्होंने कहा, ‘‘हमारा ध्यान केवल उसी पर नहीं है. मेरा मानना है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच जीतने के लिये हमारी सारी टीम को प्रदर्शन करना होगा. हम केवल एक खिलाड़ी पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘टेस्ट मैच जीतने के लिये हमें सभी दस विकेट दो बार हासिल करने होंगे और हम शुरू से इस पर ध्यान दे रहे हैं. ’’ 


 


कोहली ने आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के खतरे को ज्यादा तवज्जो नहीं दी. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि उसकी गेंदबाजी में अचानक ही अतिरिक्त वैरीएशन आ गया है. वह वैसा ही गेंदबाज है जैसा था. हमें यह स्वीकार करना होगा और एक बल्लेबाज के रूप में बेहतर तरीके से उसका सामना करना होगा.’’ स्मिथ ने कहा कि भारत दबाव में रहेगा लेकिन कोहली ऐसा नहीं मानते. उन्होंने कहा, ‘‘आस्ट्रेलिया क्या कह रहा है इस पर ध्यान देने के बजाय अपने कौशल पर गौर करना महत्वपूर्ण है. मैं जानता हूं कि ये माइंड गेम है जो संवाददाता सम्मेलन के दौरान खेला जाता है. हमें अभी क्रिकेट खेलनी है.’’




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
Embed widget