एक्सप्लोरर

IND vs AUS: नागपुर टेस्ट से पहले टीम इंडिया में हुए बड़े फेरबदल! इन दो स्पिनर्स को टीम में किया गया शामिल

IND vs AUS: नैथन ल्योन के खतरे को देखते हुए भारतीय टीम ने नागपुर टेस्ट मैच से पहले नेट गेंदबाज के रूप में जयंत यादव और पुलकित नारंग को भी टीम के साथ जोड़ा है.

भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू जमीन पर 9 फरवरी से 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन मैदान में खेला जाएगा. इस समय भारतीय टीम नागपुर में टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने से पहले स्पिन गेंदबाजों के सामने जमकर अभ्यास कर रही है.

इसी कड़ी में टीम के साथ 2 और ऑफ स्पिनर्स को बतौर नेट गेंदबाज टीम में शामिल किया गया है. हरियाणा के जयंत यादव और दिल्ली के पुलकित नारंग नागपुर में टीम इंडिया के साथ जुड़े हैं. जयंत इससे पहले भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में खेल चुके हैं, वहीं पुलकित घरेलू क्रिकेट में सर्विसेज के लिए खेलते हैं.

इससे पहले भारतीय टीम के साथ नेट गेंदबाज के तौर पर आर साई किशोर, राहुल चाहर, वाशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार को जोड़ा गया था. इतने सारे स्पिन गेंदबाजों को बतौर नेट गेंदबाज जोड़ने की एक सबसे बड़ी वजह यह भी है कि भारतीय टीम के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख स्पिनर नैथन ल्योन के खिलाफ पूरी तरह से तैयार होकर मैदान पर उतरना चाहते हैं.

पुजारा को 10 बार तो कोहली को 7 बार ल्योन बना चुके अपना शिकार

नैथन ल्योन का भारत के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में अभी तक शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है. ल्योन ने भारत के खिलाफ 22 टेस्ट मैचों में अब तक 34.76 के औसत से कुल 94 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं भारत में उनके रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो 7 टेस्ट मैचों में 30.59 के औसत से कुल 34 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

इसके अलावा ल्योन का भारतीय टीम के 2 प्रमुख बल्लेबाजों के खिलाफ भी रिकॉर्ड काफी शानदार अब तक देखने को मिला है. जिसमें उन्होंने चेतेश्वर पुजारा को अब तक टेस्ट फॉर्मेट में 10 बार अपना शिकार बनाया है. वहीं विराट कोहली भी ल्योन को 7 बार अपना विकेट दे बैठे हैं जबकि कप्तान रोहित शर्मा को ल्योन ने 6 बार आउट किया है.

यह भी पढ़े...

IND vs AUS 1st Test: नागपुर में स्पिनर्स को मिलती है ज्यादा मदद, तीसरी और चौथी पारी में 200 रन बनाना भी होता है मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट में चीटिंग का अनोखा मामला, भारतीय कंपनी ने तोड़ी स्पॉन्सरशिप
क्रिकेट में चीटिंग का अनोखा मामला, भारतीय कंपनी ने तोड़ी स्पॉन्सरशिप
शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, बने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज
शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, बने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज
वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद ये क्या बोल गए बाबर आजम, किसकी लगाई क्लास
वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद ये क्या बोल गए बाबर आजम, किसकी लगाई क्लास
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget