एक्सप्लोरर

IND vs AUS: स्टीव स्मिथ के लिए यह गेंदबाज बनेगा बड़ा खतरा, इरफान पठान ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को दी चेतावनी

IND vs AUS: स्टीव स्मिथ का भारत के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में अभी तक काफी शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 14 टेस्ट मैचों में 72.58 के औसत से अब तक कुल 1742 रन बनाए हैं.

IND vs AUS: 9 फरवरी से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का आगाज होगा. इस टेस्ट सीरीज के दौरान क्रिकेट प्रेमियों को काफी सारा रोमांच भी देखने को मिलेगा, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं. स्मिथ का भारत के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड भी काफी शानदार रहा है और ऐसे में वह भारतीय टीम के लिए एक बड़ा खतरा भी बन सकते हैं.

इसी खतरे को लेकर पूर्व भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने भी भारतीय टीम को चेताया है. इरफान ने स्टार स्पोर्ट्स के शो गेम प्लान में स्मिथ को लेकर बात करते हुए कहा कि इसमें किसी तरह का कोई संदेह नहीं है कि स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में से एक हैं. उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को अभी तक काफी परेशान किया है और रिकॉर्ड देखने पर आपको इस बात का अंदाजा भी हो जाता है.

इरफान ने आगे कहा कि स्मिथ एक सॉलिड बॉटम हैंड वाले खिलाड़ी होने के बावजूद लगातार विकटों के सामने, ऑफ और लेग साइड पर रन बनाने को देखते रहते हैं. आपको उन्हें रोकने के लिए एक मजबूत योजना के साथ मैदान पर उतरना होगा.

अक्षर बन सकते हैं स्मिथ के लिए एक बड़ा खतरा

स्टीव स्मिथ के खिलाफ योजना को लेकर इरफान पठान ने कहा कि अक्षर पटेल उनके लिए एक बड़ा खतरा बन सकते हैं. अक्षर को यदि सभी मैच खेलने का मौका मिलता है तो वह स्मिथ के लिए एक बड़ी दिक्कत बन सकते हैं क्योंकि अक्षर जिस लाइन लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हैं उससे स्मिथ एलबीडब्ल्यू और बोल्ड किया जा सकता है.

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के मौजूदा उप-कप्तान स्टीव स्मिथ ने अभी तक भारत के खिलाफ 14 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 72.58 के शानदार औसत के साथ 1742 रन बनाए हैं. वहीं भारत में भी उनका टेस्ट क्रिकेट में काफी शानदार रिकॉर्ड है जिसमें उन्होंने 60 के औसत के साथ 660 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़े...

IND vs AUS: कंगारुओं में दिख रहा खौफ! अश्विन के 'क्लोन' के अलावा जम्मू कश्मीर के इस मिस्ट्री स्पिनर के सामने कर रहे प्रैक्टिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
पाकिस्तान का कटा नाम, भारत में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश को मिली जगह
पाकिस्तान का कटा नाम, भारत में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश को मिली जगह
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
श्रीलंका को मिला नया कप्तान, व्हाइट बॉल टीम की पहले भी संभाल चुका है कमान 
श्रीलंका को मिला नया कप्तान, व्हाइट बॉल टीम की पहले भी संभाल चुका है कमान 

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
Embed widget